फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: प्रेमिका से होना थी शादी, कार्ड छप गए,शादी से दस दिन पहले युवक ने किया सुसाइड

Sun, 03 Nov 2024 01:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अभिषेक परदेशीपुरा क्षेत्र में एक दुकान में काम करता था। उसका शंकर गंज में रहने वाली युवती से अफेयर चल रहा था। पांच साल से दोनो एक दूसर को जानते थे। दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार थे और 15 नवंबर को शादी होना थी।
 
विज्ञापन
इंदौर में एक युवक ने आत्महत्या की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एक युवक ने अपनी शादी के दस दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या क्यों की। इसका खुलासा नहीं हो पाया। 15 नंवबर को होने वाली शादी समारोह के कार्ड भी बांटे जा चुके।

विज्ञापन



युवक जिस युवती से प्यार करता था। उससे ही उसकी शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी कि अचानक आत्महत्या करने से युवक के परिजन सदमे में है।

 

सदरबाजार इलाके में रहने वाले युवक अभिषेक पिता हरीश नामदेव ने शनिवार रात अपने कमरे में फांसी लगा ली। रात को वह कमरे में चला गया। खाने के लिए मां ने रुम का दरवाजा खटखटाया तो उसने नहीं खोला। मां ने उसे फोन लगाया तो अभिषेक का कोई जवाब नहीं आया। खिड़की से मां ने झांक कर देखा तो युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।



मां ने अपने बड़े बेटे को फोन लगाया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अभिषेक के कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट भी नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि अभिषेक को देखकर कभी नहीं लगा कि वह किसी तरह की परेशानी में है। दोपहर में वह अपने भाई के साथ मूवी देखने भी गया था।

 

पांच साल से चल रहा था अफेयर

 

अभिषेक परदेशीपुरा क्षेत्र में एक दुकान में काम करता था। उसका शंकर गंज में रहने वाली युवती से अफेयर चल रहा था। पांच साल से दोनो एक दूसर को जानते थे। दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार थे और 15 नवंबर को शादी होना थी।

विज्ञापन




दोनो परिवारों ने शादी के कार्ड भी मेहमानों को बांट दिए थे और अभिषेक ने शादी के दस दिन पहले यह कदम उठा लिया। पुलिस युवती के भी बयान लेगी, ताकि यह पता चल सके कि दोनो के बीच किसी तरह का विवाद तो नहीं हुआ। अभिषेक ने मोबाइल की वाट्सअप चेट का डेटा भी डिलीट कर दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें