फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को इंदौर में,इंदौर-खंडवा रोड का काम देखेंगे

Wed, 08 Jan 2025 07:59 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मंत्री गडकरी सुबह 9 बजे दिल्ली से इंदौर आएंगे। शाम को वे इंदौर से नागपुर के लिए रवाना होंगे। गडकरी सालभर पहले इंदौर आए थे। तब भी उन्होंने पश्चिमी बायपास को अफसरों को निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को एक दिवसीय इंदौर यात्रा पर आ रहे है। वे इंदौर आने के बाद हेलीकाप्टर से इंदौर-अकोला रोड व इंदौर-खंडवा रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे पीथमपुर जाएंगे।

विज्ञापन


वहां नेट्रैक्स पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां से लौटने के बाद गडकरी इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अफसरों की बैठक लेंगे  और निर्माणाधीन कामों की समीक्षा करेंगे।
 

इंदौर में बनने वाली पश्चिमी बायपास और पूर्वी बायपास पर चल रहे ब्रिजों के निर्माण को लेकर भी अफसरों से चर्चा करेंगे। प्रेजेंटेशन के माध्यम से उन्हें प्रोजेक्टों की जानकारी दी जाएगी। इंदौर प्रवास के दौरान वे नाथ मंदिर में भी दर्शन के लिए जा सकते है। इसके अलावा वे पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से भी मिलने जा सकते है।

विज्ञापन



मंत्री गडकरी सुबह 9 बजे दिल्ली से इंदौर आएंगे। शाम को वे इंदौर से नागपुर के लिए रवाना होंगे। गडकरी सालभर पहले इंदौर आए थे। तब भी उन्होंने पश्चिमी बायपास को अफसरों को निर्देश दिए थे। अफसरों ने जमीन अधिग्रहण को लेकर आ रही बाधा के बारे में उन्हें जानकारी दी थी।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें