फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: लुधियाना में बस हादसे में इंदौर की दो महिला यात्रियों की मौत, चारधाम यात्रा पर निकले थे

Wed, 22 May 2024 12:44 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मीनाक्षी और सरोज बाला अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा पर टूरिस्ट बस से निकली थी। मंगलवार रात को बस हरिद्वार से अमृतसर के लिए रवाना हुई थी और लुधियाना हाइवे पर यह हादसा हो गया। इस टक्कर में 15 से ज्यादा यात्री घायल भी हुए है।
विज्ञापन
लुधियाना के सड़क हादसे में इंदौर केे दो यात्रियों की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर से 10 दिन पहले चारधाम यात्रा पर निकले एक जत्थे में शामिल दो महिला यात्रियों की लुधियाना के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई। महिलाएं जिस बस में सवार थीं, वह सड़क किनारे खड़े एक ट्राले से टकरा गई। 

विज्ञापन


हादसे में इंदौर के खजराना गांव निवासी मीनाक्षी और तिल्लौर गांव की सरोज बाला की मौत हो गई। दोनों अपने परिवारों के साथ यात्रा में शामिल हुई थीं। हादसे की खबर मिलने के बाद इंदौर से अन्य परिजन भी लुधियाना के लिए रवाना हो गए।

परिजनों को जब मीनाक्षी पति पंकज पटेल और सरोज बाला की मौत की खबर मिली तो परिवार में मातम छा गया। रात को ही परिजनों की मोबाइल फोन पर मीनाक्षी से बात हुृई थी। उन्हें क्या पता था कि यह मीनाक्षी से  उनकी आखिरी बात साबित होगी। सुबह परिजनों को दोनों की मौत की खबर मिली।  खजराना निवासी मुकेश पटेल ने बताया कि दस दिन पहले इंदौर से बस चारधाम यात्रा के लिए निकली थी। 
विज्ञापन


वैष्णोदेवी जाने वाले थे
मीनाक्षी और सरोज बाला अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा पर टूरिस्ट बस से निकली थीं। बस में खजराना, राऊ, कोदरिया और इंदौर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के परिवार शामिल थे। सभी पाटीदार समाज के हैं। केदारनाथ की यात्रा के बाद बस लुधियाना, अमृतसर होते हुए वैष्णो देवी जाने वाली थी। हादसे में जो यात्री घायल हुए हैं। वे भी इंदौर और आसपास के क्षेत्रों के हैं। 
मंगलवार रात को बस हरिद्वार से अमृतसर के लिए रवाना हुई थी और लुधियाना हाइवे पर यह हादसा हो गया। इस टक्कर में 15 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। उन्हें ग्रामीणों ने निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें