फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में दो रेस्टोरेंट एक शोरुम तोड़ा, चार बस बुकिंग दफ्तर भी सील

Fri, 08 Nov 2024 07:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

वाहनों की पार्किंग सर्विस रोड पर हो रही थी। इस दौरान कैफे संचालकों ने मुहिम का विरोध भी किया। अफसरों पर फोन लगवाकर राजनीतिक दबाव भी बनाया, लेकिन अफसरों ने मुहिम नहीं रोकने दी। अब नगर निगम लगातार अन्य मार्गों पर भी दुकानों के शेड हटाएगा।
विज्ञापन
दो रेस्टोरेंट एक टायरों का शोरुम तोड़ा गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में दीपावाली त्यौहार के बाद अतिक्रमण विरोधी मुहिम नगर निगम ने फिर शुरू कर दी है। शुक्रवार को दो रेस्टोरेंट और एक टायरों का शोरुम तोड़ा गया।

 

तीनों बगैर अनुमति के बने थे। इसके अलावा शाम को तीन इमली क्षेत्र में चार ट्रेवल्स एजेंसियों के दफ्तर भी सील किए है। इसके अलावा क्रेन की मदद से चार बसें जब्त की गई। बसें सड़क पर खड़ी की जा रही थी और इससे ट्रैफिक भी बाधित हो रहा था। एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी वसूला गया।

 

 

स्कीम नम्बर140 में निगम ने दो रेस्टोरेंट और एक टायर शोरूम जमींदोज किया। इसके अलावा बाइपास के कैफे को तोड़ा। कैफे ने बाहर के हिस्से को भी कवर कर रखा था।

 

इस कारण वाहनों की पार्किंग सर्विस रोड पर हो रही थी। इस दौरान कैफे संचालकों ने मुहिम का विरोध भी किया। अफसरों पर फोन लगवाकर राजनीतिक दबाव भी बनाया, लेकिन अफसरों ने मुहिम नहीं रोकने दी। अब नगर निगम लगातार अन्य मार्गों पर भी दुकानों के शेड हटाएगा। इसके अलावा वाहन भी जब्त किए जाएंगे। मोबाइल कोर्ट भी जल्दी ही शुरू होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें