फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: महाकाल की सवारी से इंदौर लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

Tue, 11 Aug 2026 01:11 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

उज्जैन में महाकाल की सवारी में शामिल होकर इंदौर लौट रहे दो दोस्तों की सांवेर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।अनुराग की तो मौके पर ही मौत हो गई,आकाश की सांसें चल रही थीं। उसे एंबुलेंस से  अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन
इंदौर में हुआ हादसा। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के समीप सांवेर में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों सोमवार को उज्जैन में महाकाल की सवारी में शामिल होने गए थे। लौटते समय उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे दोस्त ने अस्पताल में दम तोड़ा। टक्कर के कारण सिर और सीने में दोनों को गंभीर चोट आई थी।

विज्ञापन

 

इंदौर से सोमवार सुबह आकाश पिता कमल बुराना और उसका दोस्त अनुराग उज्जैन के लिए रवाना हुए थे। दोनों दिनभर उज्जैन में निकली महाकाल बाबा की सवारी में शामिल हुए। उज्जैन से इंदौर लौटते समय दोनों रास्ते में भोजन के लिए रुके और फिर बाइक पर सवार हो गए।


सांवेर के समीप दोनों सड़क किनारे गिरे हुए थे। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। बाइक भी सड़क किनारे पड़ी थी। दोनों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। पीछे बैठे अनुराग की तो मौके पर ही मौत हो गई थी, लेकिन आकाश की सांसें चल रही थीं। उसे एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन



डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू कर दिया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई। दोनों काफी पुराने दोस्त थे। आकाश ने सवारी में शामिल होने का प्लान बनाया था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास और टोल नाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि किस वाहन ने टक्कर मारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें