फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में दो बच्चे तालाब में डूबे, तैरना नहीं आता था,गहरे पानी में चले गऐ

Sat, 13 Sep 2025 02:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

हाल ही में हुई बारिश के कारण तालाब का जलस्तर बढ़ चुका था। दोनो बच्चों को तैरना नहीं आता था। वे गहरे पानी में उतर गए और फिर बाहर नहीं निकल सके। रात को दोनो के शव तालाब में मिले। 
विज्ञापन
इंदौर में दो बच्चे डूबे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र के एक छोटे तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनो आपस में दोस्त थे और अन्य एक दोस्त के साथ तालाब में नहाने गए थे। तीनों पहले भी तालाब में नहाने जा चुके थे, लेकिन तब पानी कम रहता था। हाल ही में हुई बारिश के कारण तालाब का जलस्तर बढ़ चुका था। दोनो बच्चों को तैरना नहीं आता था। वे गहरे पानी में उतर गए और फिर बाहर नहीं निकल सके।

 

पुलिस के अनुसार मृतकों के नाम मलखान पिता जितेंद्र नरवरिया और लक पिता अेामप्रकाश है। तीसरे दोस्त ने दोनों को तालाब में डूबते देखा, लेकिन डर के कारण यह बात किसी को नहीं बताई। जब रात दोनो बच्चे घर नहीं पहुंचे तो उनके तालाब में डूबने का पता चला। तीसरे दोस्त ने सारी बातें परिजनों को बताई। इसके बाद मोहल्ले के रहवासी तालाब पहुंचे। देर रात दोनों के शव तालाब में नजर आए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अरविंदो अस्तपाल भेज दिया है।

 

मां खाने के कर रही थी इंतजार

लक परिवार में इकलौता है। वह जब शाम को घर से निकला था तो मां को उसकी मनपसंद सब्जी बनाने के लिए बोला था। मां ने बेटे के लिए अंडाकरी बनाई थी। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। मलखान बासौदा गांव का है। वह इंदौर में अपने भाई व मां के साथ अपने मामा के यहां रहता था। मलखान की मां एक कंपनी में काम करती है। वह दोपहर में घर आया था। शाम को दोस्तों के साथ खेलने को बोलकर घर से निकला था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें