फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: गुंडों ने ट्रक रोककर तोडफ़ोड़ की, ड्राइवर मदद के लिए दो थाने गया, कहीं नहीं हुई सुनवाई

Sun, 19 Mar 2023 06:47 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शनिवार रात इंटरनेट पर ट्रक चालक गुरजीतसिंह ने एक वीडियो जारी किया। इसमें उसने बताया कि शहर आज भी सुरक्षा के मामले में कितना लापरवाह है।
विज्ञापन
ट्रक चालक गुरजीतसिंह - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छता में नंबर वन शहर आज भी सुरक्षा के मामले में कितना सजग है यह हाल ही का एक उदाहरण बताता है। शनिवार रात इंटरनेट पर ट्रक चालक गुरजीतसिंह ने एक वीडियो जारी किया। इसमें उसने बताया कि किस तरह से गुंडों ने लवकुश चौराहे से सुपर कॉरिडोर की तरफ जाने वाले रास्ते पर उसे रोक लिया और ट्रक में तोडफ़ोड़ की। ट्रक में कैमरा लगा था जिसमें बदमाशों की सारी हरकतें रिकॉर्ड हुई। 
विज्ञापन


 इंटरनेट मीडिया पर  खुद को मालिक और चालक बताने वाला गुरजीत राजस्थान से पुणे(महाराष्ट्र) गाड़ी चलाता है। दो दिन पूर्व वह ट्रक (एमएच 18बीजी 1975) लेकर जा रहा था। वीडियो में ट्रक चालक गुरजीतसिंह ने बताया कि नशे में धुत चार बदमाश पुलिस चेकिंग पाइंट के समीप ट्रक के सामने आकर खड़े हो गए और कहने लगे कि हमारे ऊपर पहिया चढ़ा दो। इसके बाद में उन्होंने ट्रक का शीशा और वाइपर तोड़ डाला। 

इस घटना की शिकायत करने के लिए गुरजीतसिंह एरोड्रम और बाणगंगा थाने गया। एरोड्रम थाने में पुलिसवालों ने ध्यान नहीं दिया और कहा कि तुमने गाड़ी क्यों रोकी। बदमाशों पर गाड़ी चढ़ा देना थी। इसके बाद बाणगंगा थाना क्षेत्र की घटना बता कर उसको वहां से रवाना कर दिया। इसके बाद गुरजीतसिंह रात डेढ़ बजे बाणगंगा आया और पुलिसवालों को सीसीटीवी फुटेज दिए। बदमाशों की कार के नंबर भी बताए लेकिन पुलिसवालों ने गुरजीत से कहा कि लडऩे से क्या फायदा। तुम तो एनसीआर(अदमचेक) लिखवा कर बीमा का क्लेम ले लेना।
विज्ञापन


शहर की साख पर उठे सवाल
इस घटना से दु:खी गुरजीत ने कहा कि ड्राइवर कहीं सुरक्षित नहीं है। इंदौर का पुलिस-प्रशासन कोई काम का नहीं। इंदौर देश में सबसे स्वच्छ शहर तो है ही अपराध में भी नंबर वन है। यह वीडियो जारी होने के बाद पुलिस और कानून व्यवस्था पर सवाल उठे और अधिकारी एक्शन में आए। अब इस मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी ने जांच के आदेश दिए हैं। टीआइ राजेंद्र सोनी के मुताबिक बदमाशों की पहचान हो गई है। ड्राइवर ने रिपोर्ट नहीं लिखवाई थी। पुलिस आरोपितों को जल्द पकड़ लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें