फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के समीप ट्रक की तीन वाहनों से टक्कर, छह लोग घायल

Mon, 26 May 2025 12:10 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सबसे पहले ट्रक की टक्कर पिकअप वाहन से हुई। फिर ट्रक बस में जा घुसा। ट्रक के पीछे आ रहा वाहन भी ट्रक में पीछे से टकरा गया। पिकअप वाहन उलटी दिशा से आ रहा था। इस कारण उसकी टक्कर ट्रक से हुई। हादसे में दो लोगों को मामूली चोटें आई है।
विज्ञापन
इंदौर खंडवा रोड पर सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के समीप निर्माणाधीन इंदौर-खड़वा रोड पर एक ट्रक ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से छह लोग घायल हुए है। उन्हें इंदौर के एमवाय अस्पताल में लाया गया है। घायलों में दो की हालत ज्यादा गंभीर है।

 

यह हादसा इंदौर में चोखी-ढाणी के समीप हुआ। तेज स्पीड से चल रहे ट्रक ने पहले एक वाहन को टक्कर मारी। इसके बाद अन्य दो वाहनों से भी ट्रक टकरा गया। टक्कर से पिकअप वाहन और बस में सवार छह लोग घायल हो। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। राहगिरों ने वाहनों में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की। इस बीच पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची सिमरोल थाने की पुलिस ने घायलों को एमवाय अस्पताल पहुंचाया।

 

सबसे पहले ट्रक की टक्कर पिकअप वाहन से हुई। फिर ट्रक बस में जा घुसा। ट्रक के पीछे आ रहा वाहन भी ट्रक में पीछे से टकरा गया। पिकअप वाहन उलटी दिशा से आ रहा था। इस कारण उसकी टक्कर ट्रक से हुई। हादसे में दो लोगों को मामूली चोटें आई है। उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद सिमरोल नाके और तेजाजी नगर वाले हिस्से में ट्रैफिक जाम हो गया। हादसे का शिकार वाहनों को मार्ग से हटाने के बाद ट्रैफिक बहाल हो पाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें