फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: दीपावली के कारण रुकी ट्रैफिक सुधार और पार्किंग की मुहिम फिर होगी शुरू

Sun, 03 Nov 2024 04:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में बेसमेंट में पार्किंग के स्थान बनी दुकानों को प्रशासन सील कर रहा है। 50 से ज्यादा बिल्डिंगों के खिलाफ एक्शन लिया जा चुका है।इसके अलावा नगर निगम निजी कंपनियों की इंटरनेट व अन्य केबलें भी हटाने की तैयारी कर रहा हैै। 
विज्ञापन
अतिक्रमण विरोधी मुहिम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली त्योहार के कारण इंदौर नगर निगम और प्रशासन नेे ट्रैफिक सुधार और बेसमेंट से अतिक्रमण हटाकर पार्किंग की व्यवस्था करने की मुहिम बंद कर दी थी, लेकि त्यौहार निपटते ही इसे और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन


दीपावाली से पहले चार मार्गों से अतिक्रमण हटाए गए थे, लेकिन सपना संगीता मार्ग पर व्यापारियों ने विरोध कर दिया था और कहा था कि त्यौहार के समय इस तरह के अभियान रोके जाना चाहिए। विरोध के बाद नगर निगम ने भी हाथ पीछेे खींच लिए थे, लेेकिन अब अफसरों नेे फिर रणनीति बनाई है। दो-तीन दिन में फिर दोनो मुहिम शुरू की जाएगी।

 

इंदौर के कई प्रमुख मार्गों पर दुकानदार फुटपाथ और आधी सड़कों पर सामान सजा देते है और ट्रैफिक बाधित होता है। इससे शहरवासियों को छुटकारा दिलाने के लिए प्रशासन और नगर निगम ने मिलकर सड़कों को अतिक्रमण मुुक्त करने की मुहिम छेड़ी थी।


इसके तहत चार प्रमुख मार्गों से 200 से ज्यादा दुकानों से अतिक्रमण हटाए गए। लोगों ने शेड लगाकर फुटपाथ और सड़क घेर ली थी। नो पार्किंग मेें खड़े वाहनों के भी पुलिस ने चालन बनाए। अब यह मुहिम मोबाइल कोर्ट के साथ चलाने की तैयाारी हैै। मोबाइल कोर्ट के लिए नगर निगम ने एक विशेष वाहन भी तैयार कर लिया है।

 

50 से ज्यादा बिल्डिंगों की दुकानेें सील

इंदौर में बेसमेंट में पार्किंग के स्थान बनी दुकानों को प्रशासन सील कर रहा है। 50 से ज्यादा बिल्डिंगों के खिलाफ एक्शन लिया जा चुका है। अफसरों ने अन्य बिल्डिंगों को भी चिन्हित कर रखा है। इसके अलावा नगर निगम शहर के प्रमुख मार्गों से निजी कंपनियों की इंटरनेट व अन्य केबलें भी हटाने की तैयारी कर रहा हैै। इसके लिए जाहिर सूचना भी नगर निगम ने जारी कर दी है। कई जगह केबल तारों के कारण विद्युत पोल पर आग लगने की घटनाएं भी हो चुकी हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें