फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: ट्रक ड्रायवर गुलशेर पर पहले से दर्ज हैं तीन केस, पूछताछ में होगी साजिश के एंगल की भी जांच

Wed, 17 Sep 2025 07:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

गुलशेर का पुलिस ने आपराधिक रिकॉर्ड निकाला तो पता चला कि उस पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। इसके अलावा अप्राकृतिक कृत्य का आरोपी भी वह रहा है। इसके अलावा आर्म्स एक्ट का केस भी उस पर लगा हुआ है। वहीं क्लीनर शंकर ठाकुर का पुलिस को कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला।
विज्ञापन
ट्रक ड्राइवर और जला हुआ ट्रक - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एरोड्रम रोड पर तीन लोगों की जान लेने वाले और पंद्रह से ज्यादा लोगों को घायल करने वाले ट्रक ड्रायवर गुलशेर खान का पुलिस ने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला है। उस पर तीन केस दर्ज हैं और अब गैर इरादतन हत्या का एक और केस दर्ज हो चुका है। वह शराब पीने का आदी है। गिरफ्तार गुलशेर व क्लीनर शंकर को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा है।

विज्ञापन


पुलिस उससे इस हादसे के बारे में पूछताछ करेगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि यह सिर्फ हादसा है, या साजिश भी हो सकती है। पूछताछ में उसने यह बताया कि वह नशे में था और पुलिसकर्मियों ने ट्रक रोकने की कोशिश की थी। वह पुलिस के डर से गाड़ी तेज चला रहा था। इस दौरान किन-किन वाहनों को टक्कर मारी, उसे याद नहीं है।

हत्या का प्रयास भी कर चुका 
गुलशेर का पुलिस ने आपराधिक रिकॉर्ड निकाला तो पता चला कि उस पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। इसके अलावा अप्राकृतिक कृत्य का आरोपी भी वह रहा है। इसके अलावा आर्म्स एक्ट का केस भी उस पर लगा हुआ है। वहीं क्लीनर शंकर ठाकुर का पुलिस को कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला। शंकर सबसे पहले हुई टक्कर के बाद ट्रक से कूद कर भाग गया था। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर पूरे मामले की सचाई पता लगाने का प्रयास करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें