फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: 11 किलोमीटर रुट पर तीसरा ट्राॅली रन पूरा, अब शुरू होगा कोच का ट्रायल रन

Fri, 25 Jul 2025 07:45 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अफसरों का भी मानना है कि यदि एयरपोर्ट से 17 किलोमीटर लंबाई में रेडिसन चौराहा तक मेट्रो का संचालन होगा तो मेट्रो के कर्मशियल संचालन में फायदा हो सकता है। यहां तक मेट्रो ट्रेन के आने में साल तक का इंतजार शहरवासियों को करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
मेट्रो डिपो गांधी नगर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में छह किलोमीटर में मेट्रो का संचालन हो रहा है, लेकिन अब यात्रियों की संख्या घट गई है। अब अफसर 11 किलोमीटर हिस्से के काम को छह माह के भीतर पूरा करने की तैयारी कर रहे है,ताकि कुल 11 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो ट्रेन का संचालन हो सके। अब अफसरों का फोकस आठ मेट्रो स्टेशन के निर्माण को पूरा करने का है। इस काम में ही ज्यादा समय लग रहा है। मेट्रो रेल कार्पोरेशन के एमडी चैतन्य कृष्णा ने हाल ही में इंदौर आकर 11 किलोमीटर हिस्से का तीसरी बार ट्राॅली रन किया। अब मेट्रो कोच से रन की तैयारी शुरू हो चुकी है। तीन माह में रन शुरू होंगे।

 

अफसरों का भी मानना है कि यदि एयरपोर्ट से 17 किलोमीटर लंबाई में रेडिसन चौराहा तक मेट्रो का संचालन होगा तो मेट्रो के कर्मशियल संचालन में फायदा हो सकता है। यहां तक मेट्रो ट्रेन के आने में साल तक का इंतजार शहरवासियों को करना पड़ सकता है। 17 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो स्टेशन ही तैयार नहीं हो पाए है। उसके बगैर ट्रेन का संचालन संभव नहीं है।

 

हाल ही में हुए ट्राॅली रन में कुल 11 स्टेशन शामिल रहे।जिनमें मालवीय नगर चौराहा, विजय नगर चौराहा, मेघदूत गार्डन, बापट चौराहा, हीरानगर, चंद्रगुप्त चौराहा, आईएसबीटी, एमआर 10 रोड, भौरासला चौराहा, सुपर कॉरिडोर 1 और सुपर कॉरिडोर 2 स्टेशन है। इनका निर्माण कार्य जारी है। 

 

निरीक्षण के दौरान हर स्टेशन पर सिविल कार्य, संरचनात्मक गुणवत्ता, एंट्री-एग्जिट गेट, लिफ्ट,एस्केलेटर और कंट्रोल रूम जैसी प्रमुख सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। साथ ही प्रत्येक स्टेशन की तकनीकी स्थिति, सुरक्षा, यात्री सुविधा, तथा सिस्टम इंटीग्रेशन को देखा गया।

 

सिंहस्थ के समय मेट्रो को मिलेंगे सबसे ज्यादा यात्री

यदि तीन साल के भीतर एयरपोर्ट से रेडिसन चौराहा तक कमर्शियल रन शुरू हो जाता है तो सिंहस्थ मेल के समय मेट्रो को सबसे ज्यादा यात्री मिलेंगे। एक अनुमान के अनुसार तब इंदौर में प्रतिदिन पांच लाख से ज्यादा यात्री इंदौर से होकर सिंहस्थ जाएंगे। तब ज्यादातर यात्री मेट्रो का उपयोग करेंगे।

विज्ञापन



दूसरे शहरों से आने वाली ज्यादातर यात्री बसें कुर्मेडी बस स्टैंड पर रुकेगी। इसके अलावा एयरपोर्ट से भी मेट्रो ट्रेन पकड़ कर यात्री विजय नगर तक आ सकेंगे। मेट्रो के 17 किलोमीटर के रुट पर एयरपोर्ट और एक बस स्टैंड भी है। तीन साल बाद लगने वाले सिंहस्थ मेले के समय सबसे ज्यादा यात्री मेट्रो में सफर करेंगे।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें