फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: पीथमपुर में तीसरा ट्रायल रन शुरू, ढाई दिन में जलेगा दस टन कचरा

Tue, 11 Mar 2025 10:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

तीसरे चरण में पहले व दूसरे चरण की तुलना में ज्यादा कचरा जलाया जाएगा। पहले चरण में 135 किलो, दूसरे चरण में 220 किलो और तीसरे चरण में 270 किलो प्रति घंट के हिसाब से कचरा जलाया जाएगा। 
विज्ञापन
इस भस्मक में जल रहा कचरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीथमपुर में भोपाल से लाए गए यूनियन कार्बाइड के कचरे का तीसरा ट्रायल रन शुरू हो गया है। दस टन कचरा ढाई दिन में चलेगा। कोर्ट के सरकार को विशेषज्ञों की मौजूदगी में तीन ट्रायल रन करने के निेर्देश दिए थे।

विज्ञापन


कचरा निपटान के तीनों चरणों की रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की जाएगी। तीसरे ट्रायल रन से पहले सोमवार को 12 घंटे का ड्राय रन हुआ। इस दौरान भस्मक का तापमान 1200 से 800 डिग्री तक लाया गया। उसके बाद कचरे का निपटान शुरू हुआ।

यह खबर भी पढ़े-पीथमपुर में कचरे का दूसरा ट्रायल रन पूरा, अब तीसरे की तैयारी

 

तीसरे चरण में पहले व दूसरे चरण की तुलना में ज्यादा कचरा जलाया जाएगा। पहले चरण में 135 किलो, दूसरे चरण में 220 किलो और तीसरे चरण में 270 किलो प्रति घंट के हिसाब से कचरा जलाया जाएगा। इस दौरान निकलने वाली गैसों का अध्ययन भी किया जा रहा है। उसके साथ रिपोर्ट कोर्ट में पेश होगी।

विज्ञापन


उधर पीथमपुर में कचरा जलाने का विरोध कर रहे लोगों का आरोप है कि ट्रायल रन की पूरी जानकारी नहीं दी जा रही है। निपटान के बाद बची राख और पानी में पाए जाने वाले तत्वों की जानकारी नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें