फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: महू से कालाकुंड तक चलने वाली ट्रेन पर लगा ब्रेक, दिसंबर में आते है घूमने टूरिस्ट

Fri, 21 Nov 2025 05:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

गर्मी के दिनों को छोड़कर यह ट्रेन सात माह से ज्यादा समय तक महू से कालाकुंड के बीच यात्रियों के लिए संचालित होती है, लेकिन इस बार इसे नवंबर माह में ही बंद कर दिया है, दिसंबर तक यात्री इस हेरिटेज ट्रेन से भी कालाकुंड तक जाते है।
विज्ञापन
हेरिटेज ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिसंबर में इंदौर में काफी पर्यटक घूमने आते है। उज्जैन, महेश्वर के अलावा प्रदेश की एकमात्र हेरिटेज ट्रेन का लुत्फ भी लेते है, लेकिन रेलवे ने शुक्रवार से इस ट्रेन का संचालन बंद कर दिया। अब यात्रियों का इस सफर का आनंद लेने के लिए अगले साल तक इंतजार करना होगा। मानसून सीजन में इस ट्रेन का संचालन शुक्रवार, शनिवार व रविवार को किया जाता है, लेकिन शुक्रवार को ट्रेन नहीं चली। अफसरों का कहना है कि इस ट्रेन को पर्याप्त यात्री नहीं मिल पा रहे है। ट्रेन कब शुरू होगी। इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई।

 

दिसंबर में आते है टूरिस्ट

गर्मी के दिनों को छोड़कर यह ट्रेन सात माह से ज्यादा समय तक महू से कालाकुंड के बीच यात्रियों के लिए संचालित होती है, लेकिन इस बार इसे नवंबर माह में ही बंद कर दिया है,जबकि दिसंबर तक इंदौर व आसपास के धार्मिक स्थलों पर आने वाले यात्री इस हेरिटेज ट्रेन से भी कालाकुंड तक जाते है। इस ट्रेक पर अंग्रेजों के जमाने के ब्रिज, झरने, खाई, पहाड़ सहित अन्य प्राकृतिक स्थल हेरिटेज ट्रेन के सफर में देखे जाते है।

 

नहीं बढ़ाई पर्यटन गतिविधियां

कालाकुंड, पातालापानी में प्राकृतिक नजारों को निहारे के लिए लोग जाते है, लेकिन वहां पर्यटन विभाग ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इस कारण पर्यटकों की दिलचस्पी ज्यादा नहीं रहती है। जब इस ट्रेन को शुरू किया गया था तो कालाकुंड में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग को योजना बनाने के लिए कहा गया था, लेकिन इसके लिए कोई कवायद नहीं हो पाई। न होम स्टे बने और न ही वाटर स्पोटर्स शुरू हो पाए। पर्यटक वहां जाते है तो स्टेशन के आसपास ही घूम कर ट्रेन से लौटने का इंतजार करते है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें