फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: जिस मैदान पर हुई थी छात्रों की गूंज, वो अब नहीं मिलेगा किराए पर, प्लाॅट काट रहा आईडीए

Wed, 21 Oct 2026 07:39 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के रीजनल पार्क के सामने स्थित मैदान पर अब राजनीतिक कार्यक्रम और अस्थायी बाजार नहीं लग सकेंगे। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) इस जमीन पर स्कीम-97 पार्ट-2 के तहत आवासीय कॉलोनी विकसित करने जा रहा है। इसके लिए जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
रीजनल पार्क मैदान - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

19 सितंबर को राहुल गांधी ने इसी मैदान पर ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इसके लिए कांग्रेस ने इंदौर विकास प्राधिकरण से जमीन किराए पर ली थी। अधिकारियों ने अस्थायी लीज के आधार पर किराए की गणना कर कांग्रेस से 14 लाख रुपये वसूले थे। जमीन की अनुमति देने में भी अधिकारियों ने काफी समय लगाया था। किराए को लेकर विवाद हुआ था और कांग्रेस नेताओं ने इस मामले में प्राधिकरण के अधिकारियों को निशाने पर लिया था।

विज्ञापन

 

हाल ही में प्राधिकरण ने थोक पटाखा व्यापारियों को भी अस्थायी मार्केट तैयार करने के लिए यह जमीन किराए पर दी है। हालांकि, अब यहां आवासीय कॉलोनी विकसित होने के कारण अगले साल से पटाखों का कारोबार भी नहीं हो सकेगा।
 

लंबे समय से कोर्ट में था जमीन का मामला

इस जमीन को लेकर लंबे समय से न्यायालय में मामला चल रहा था। हाल ही में फैसला प्राधिकरण के पक्ष में आने के बाद यहां कॉलोनी विकसित करने की प्रक्रिया तेज हुई है। योजना के तहत प्राधिकरण सड़क, सीवरेज और ड्रेनेज लाइन सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास करेगा।

विज्ञापन

 

रीजनल पार्क के सामने स्थित होने और आसपास का इलाका ग्रीन बेल्ट होने के कारण यहां विकसित होने वाली कॉलोनी के प्लॉट की मांग अधिक रहने की उम्मीद है। प्राधिकरण अगले साल से इन प्लॉटों की बिक्री शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

राहुल के आयोजन के लिए वसूले थे 14 लाख

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने यह जमीन इंदौर विकास प्राधिकरण से किराए पर ली थी। अफसरों ने अस्थाई लीज की गणना कर जमीन का किराया 14 लाख रुपये कांग्रेस से वसूला था। जमीन की अनुमति देने में भी काफी वक्त अफसरों ने लिया था।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें