इंदौर में भी थी छात्रा के साथ ज्यादती।
- फोटो : अमर उजाला
हिंदू लड़कियों से दोस्ती कर उनके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के फरहान ने भोपाल से इंदौर आकर एक काॅलेज छात्रा के साथ उसके रुम पर जाकर ज्यादती की थी, लेकिन तब इसकी एफआईआर कराने छात्रा थाने नहीं पहुंची, नहीं तो इस गिरोह का पता साल भर पहले ही पुलिस को चल जाता।
ये खबर भी पढ़ें:युवती को छात्रों के कमरे पर जाने से रोका तो कर दी पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
आरोपी फरहान खान ने दो साल पहले भोपाल के काॅलेज में एक छात्रा से दोस्ती बढ़ाई। फिर उसके वीडियो बनाए और उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी की धमकियों से तंग आकर छात्रा भोपाल से इंदौर के भंवरकुआ क्षेत्र में आकर रहने लगी थी। फरहान को उसके इंदौर में होने की जानकारी मिली तो उनसे उसके रुम का पता लगाया और वहां जा पहुंचा। तब छात्रा अपने भाई से फोन पर बात कर रही थी।
काॅल बंद नहीं हुआ था और उसके भाई ने छात्रा की चीखें सुनी। आरोपी ने छात्रा के साथ ज्यादती की। भाई ने डाॅयल 100 पर काॅल लगाकर घटनाक्रम की जानकारी दी थी। तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक आरोपी वहां से जा चुका था। पुलिस जवानों ने छात्रा से कहा था कि वह थाने आकर इस मामले में शिकायत दर्ज कराए, लेकिन छात्रा दूसरे दिन थाने नहीं पहुंची थी। यदि छात्रा थाने पहुंच जाती तो इंदौर मेें ही सालभर पहले इस गिरोह का खुलासा हो जाता। बाद में उसी छात्रा ने भोपाल में जाकर शिकायत दर्ज कराई थी।