फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: इंदौर में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, वीडियो बनाए, चार नाबालिग गिरफ्तार

Sun, 25 Oct 2026 07:53 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर/मुंबई

सार

इंदौर में  एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
इंदौर में किशोरी के साथ दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एक किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाए और उसे वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता शिप्रा थाने पहुंची और केस दर्ज कराया। मुख्य आरोपी और उसके तीन साथी भी नाबालिग हैं।

विज्ञापन



एक आरोपी किशोरी का पूर्व परिचित था। उसके तीन साथी युवती का वीडियो वायरल करने के लिए धमकी दे रहे थे। यह बात 16 वर्षीय किशोरी ने अपने परिजनों को बताई। तब मामला पुलिस के पास पहुंचा। किशोरी ने पुलिस को बताया कि घटना पिछले साल की है, लेकिन उसे धमकाया जा रहा था।
 

पिछले साल दिसंबर माह में युवती को उसका परिचित किशोर बूढ़ी बरलाई में अपने पिता की दुकान के पास ले गया था। वहां उसने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इसकी जानकारी किशोरी को नहीं थी।

विज्ञापन


सालभर बाद आरोपी किशोर के तीन दोस्तों ने किशोरी के साथ अश्लील हरकत की और कहा कि उसके अश्लील वीडियो उनके पास हैं। उसे हम वायरल कर देंगे। इसके बाद गलत नीयत से छेड़छाड़ भी करने लगे। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी नाबालिग हैं। मुख्य आरोपी के पिता की गांव में ही दुकान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें