इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर हुए हादसे में तीन लोगों को मौत हो चुकी है, जबकि पंद्रह से अधिक लोग घायल है। घायलों में किशोरी संस्कृति भी शामिल थी। उसके हाथ की हड्डी में कई फ्रेक्चर हुए है। हादसे के बाद उसे अरबिंदो अस्पताल में भर्ती किया गया था।
इंदौर में सोमवार को हुए ट्रक हादसे में घायल किशोरी संस्कृति वर्मा को प्रदेश सरकार ने एयर एम्बुलेंस से मुंबई के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा है। उसके हाथ में हादसे के कारण गंभीर चोट आई है। दो दिन तक वह आईसीयू में भर्ती थी। चार्टड विमान में संस्कृति के साथ डाॅक्टरों की टीम भी मुंबई के लिए रवाना हुई है।
इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर हुए हादसे में तीन लोगों को मौत हो चुकी है, जबकि पंद्रह से अधिक लोग घायल है। घायलों में किशोरी संस्कृति भी शामिल थी। उसके हाथ की हड्डी में कई फ्रेक्चर हुए है। हादसे के बाद उसे अरबिंदो अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसे देखने भंडारी अस्पताल में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी पहुंचे थे। डाक्टरों का कहना है कि संस्कृति के हाथ में संक्रमण भी हो गया है। इसकी जानकारी जब भोपाल तक पहुंची तो मुख्यमंत्री ने संस्कृति को मुंबई भेजने के लिए कहा।
बेहतर इलाज व सर्जरी के लिए उसे मुंबई के अस्पताल में भेजा गया है। दोपहर में एम्बुलेंस से संस्कृति को एयरपोर्ट ले जाया गया। यहां पहले से चार्टर विमान तैयार था। संस्कृति को उससे मुंबई रवाना किया गया है। संस्कृति के साथ उसके परिजन भी मुंबई रवाना हुए है। उसके इलाज का खर्च भी सरकार उठा रही है।