फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: रोमांचक मैचों के साथ टेबल टेनिस लीग की शुरुआत, शुरुआती मैचों ने बढ़ाई खिलाड़ियों की धड़कनें

Sat, 14 Dec 2024 04:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अभय प्रशाल में शनिवार से टेबल टेनिस के रोमांचक मैचों की शुरुआत की गई। इस लीग में आठ टीमें खेल रही हैं। 
विज्ञापन
इंदौर में खेली जा रही टेटे स्पर्धा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के अभय प्रशाल में शनिवार से टेबल टेनिस के रोमांचक मैचों की शुरुआत की गई। इस लीग में आठ टीमें खेल रही हैं। पहले दिन के मैचों ने रोमांच को और बढ़ा दिया। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन (एमपीटीटीए) के अध्यक्ष ओम सोनी ने कहा कि हमें गर्व है कि हमने मध्य प्रदेश में प्राइम टेबल टेनिस लीग की शुरुआत की है। यह लीग खेल को नई दिशा देने का वादा करती है। इस लीग में आठ टीमें शामिल हैं- क्लिपर्स, निंजा, सेंसेशन, स्पार्टन्स, थंडरबोल्ट, योद्धा, लॉयन वॉरियर्स और किंग पोंग। टूर्नामेंट का पहला चरण 15 दिसंबर तक आयोजित होगा।

लीग की शुरुआत रोमांचक मुकाबलों के साथ हुई। पूल ए के पहले मैच में, किंग पोंग ने निंजा को 7-6 से हराया। मैच के मुख्य आकर्षण में सुमित मिश्रा और परमी पंकज नागदेवे की कार्तिकेय कौशिक और पूजा शर्मा से 0-2 की हार, अथर्व सिंह की प्रज्ज्वल यादव पर 2-1 की जीत, और जकिया सुल्तान की हिया पटेल पर 2-0 की जीत शामिल हैं। पूल बी के दूसरे मैच में, लॉयन वॉरियर्स ने स्पार्टन्स को 7-6 से हराया। हर्ष सच्चानंदानी और अदविका अग्रवाल ने प्रथम बाथम और पवी परदेशी को 2-1 से हराया, जबकि अनुज सोनी ने यश अग्रवाल को 2-0 से हराया।
विज्ञापन


प्राइम टेबल टेनिस लीग के पूल ए के तीसरे मैच में, क्लिपर्स ने 7-6 की रोमांचक जीत के साथ सेंसेशन को हराया। मैच में पंकज और अनुषा ने शिवम और हिमानी को 2-0 से हराया, जबकि वंश चौहान, यशराज गोस्वामी से 1-2 से हार गए। सुमैया सुल्तान ने आन्या त्रिवेदी को 0-2 से मात दी, वहीं अबू बक्र और वियान ने प्रांजल और सार्थक पर 2-1 से जीत हासिल की। अनुषा कुटुम्बले ने हिमानी चतुर्वेदी को 2-0 से हराया, जबकि वियान और आन्या ने यशराज और सुमैया को 2-1 से हराया। फाइनल सिंगल्स मैच में नरेंद्र सिंह, किशोर मोटरवानी से 1-2 के स्कोर से हार गए। इस मुकाबले में कोई गोल्डन सिंगल्स नहीं हुआ, और क्लिपर्स ने 7-6 के स्कोर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें