फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: छात्रों को बताया योग का महत्व, लेकिन खुद बगैर योग किए चले गए मंत्री

Sun, 12 Jan 2025 07:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव आनलाइन जुड़ने वाले थे, लेकिन थोड़ी देर हो गई। भाषण देने के बाद सिलावट योग करने के लिए नहीं रुके और कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गए।
विज्ञापन
मंत्री ने फिट रहने के टिप्स दिए, लेकिन खुद योग नहीं किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर इंदौर के स्कूलों में रविवार होने के बावजूद सूर्य नमस्कार के आयोजन हुए। इंदौर में जिला स्तर पर महेश गार्ड लाइन में एक आयोजन हुआ था। जिसमे हजारों स्कूली छात्र योग करने के लिए आए थे।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट थे। उनके साथ महू विधायक उषा ठाकुर भी आई थी। मंत्री सिलावट ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने योग के महत्व बताए और फिट रहने के मंत्र दिए। आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव आनलाइन जुड़ने वाले थे, लेकिन थोड़ी देर हो गई। भाषण देने के बाद सिलावट योग करने के लिए नहीं रुके और कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गए।

 

छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह व अन्य अफसरों ने उनके साथ योग किया। कार्यक्रम में वंदे मातरम के अलावा स्वामी विवेकानंद के रिकार्डेड आडियो भी प्रसारित किए गए। युवा दिवस पर शहर में अन्य स्थानों पर आयोजन हुए। गंगवााल बस स्टैंड चौराहा पर स्वामी विवेकानंद प्रतिमा पर राजनीतिक दल और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया। कई योग संस्थानों ने भी अपने स्तर पर आयोजन किए।

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें