फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: मृत मां को लेकर बेटा पहुंचा अस्पताल, बीमारी से हुई मौत

Mon, 05 Aug 2024 07:33 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

डाक्टरों ने हत्या की आशंका जताई है,क्योकि महिला के कान के पास हुए जख्म नुकीली वस्तु के हो सकते हैै। अस्पताल पहुंचे पुलिस अफसरों ने बेटे से जानकारी ली तो वह अलग-अलग बयान दे रहा है।
 
विज्ञापन
इंदौर में महिला की हत्या की आशंका । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के रावजी बाजार क्षेेत्र में एक वृद्ध महिला की मौत की गुत्थी सुलझ गई है। महिला को उसका बेटा एमवाय अस्पताल पहुंचा था। युवक ने कहा कि मंदिर के पास उसे मां घायल अवस्था में मिली। महिला के शरीर पर चोट के निशान डाक्टरों को नजर आए तो उन्होंने अस्पताल मेें पुलिस बुला ली। बेटे से पुलिस पूछताछ की, लेकिन शार्ट पीएम रिपोर्ट में मामला बीमारी से मौत का निकला।

 

रावजी बाजार थाना क्षेत्र की हरिजन काॅलोनी में रहने 65 वर्षीय शीला पति शंकर तंबोली को उसका बेटा अस्पताल लेकर पहुंचा। डाक्टरों ने उसका चेकअप किया तो सांसें नहीं चल रही थी। डाक्टरों नेे उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के कान के पास जख्म मिले और कलाई मेें भी कट लगा था।

डाक्टरों ने हत्या की आशंका जताई। अस्पताल पहुंचे पुलिस अफसरों ने बेटे से जानकारी ली। कान के पास चोट के निशान चूहे के कुतरने के कारण आए।  एफएसएल टीम भी महिला केे घर पर जांच करने पहुंची,लेकिन वहां भी सबूत नहीं मिले।  महिला का शव पोस्टमार्टम केे लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की  वजह बीमारी पता चली। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें