फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: सॉफ्टवेयर डेवलपर ने की आत्महत्या, पांच माह पहले हुई थी शादी

Thu, 30 Nov 2023 07:54 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

रात को वह अपनी पत्नी और बहन को स्कीम 54 एरिया के एक रेस्त्रां में ले गया। तीनों खाना खाकर घर लौटे। तीनों ड्राइंग रूम में बैैठे थे। पुष्पेंद्र ने कहा कि उसके खाना ज्यादा खा लिया, इसलिए वह टहलने जा रहा है, लेकिन वह अपने कमरे में चला गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर की प्राइम सिटी में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर डेवलपर ने फांसी लगाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। पांच माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। आत्महत्या से पहले वह अपनी पत्नी और बहन को रेस्टोरेंट में खाना खिलाने ले गया था। युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला।

हीरानगर पुलिस के अनुसार 31 साल के पुष्पेंद्र महावर ने 15 दिन पहले रात को फांसी लगा ली। वह सॉफ्टवेयर डेवलपर था और एक कंपनी में काम करता था। वह वर्क फ्राॅम होम पर था। रात को वह अपनी पत्नी और बहन को स्कीम 54 एरिया के एक रेस्त्रां में ले गया। तीनों खाना खाकर घर लौटे। तीनों ड्राइंग रूम में बैैठे थे। पुष्पेंद्र ने कहा कि उसके खाना ज्यादा खा लिया, इसलिए वह टहलने जा रहा है, लेकिन वह अपने कमरे में चला गया।

विज्ञापन


देर तक वह नहीं आया तो पत्नी कमरे में गई। दरवाजा भीतर से बंद था। जब पुष्पेंद्र ने देर तक दरवाजा नहीं खोला तो बहन और पुष्पेंद्र के पिता ने दरवाजा तुड़वाया। कमरे के भीतर का दृश्य देकर तीनों दंग रह गए। पुष्पेंद्र को फंदे से उतारा और सीपीआर दिया। उसकी सांसें चल रही थीं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बुधवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें