फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मोहसिन के दोनों भाई फरार, छात्राओं को देते थे ट्रेनिंग, परिवार की भूमिका जांच रही पुलिस

Sat, 24 May 2025 06:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: ड्रीम ओलिंपिक शूटिंग अकादमी में छात्राओं और युवतियों के साथ कोच मोहसिन खान द्वारा की गई अश्लील हरकतों और छेड़छाड़ का मामला बढ़ता ही जा रहा है। उसके दो भाई और मामा फरार हैं। अब तक तीन पीड़िताएं सामने आई हैं।
 
विज्ञापन
मोहसिन के साथ भाई साजिद खान और इमरान खान। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर की शूटिंग अकादमी में हुए छात्राओं से रेप और छेड़छाड़ के मामले ने प्रशासन की भी नींद उड़ा दी है। ड्रीम ओलिंपिक शूटिंग अकादमी में छात्राओं और युवतियों के साथ हुए रेप और छेड़छाड़ के कई वीडियो में आरोपी कोच मोहसिन खान साफ दिखाई दे रहा है। मोहसिन के छात्राओं के साथ जो वीडियो आए हैं वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पुलिस अब मोहसिन के दो भाई और मामा की तलाश कर रही है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने आज इस विषय में पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि तीनों भाइयों में सबसे बड़ा इमरान है, बीच वाला साजिद और सबसे छोटा मोहसिन। मोहसिन की गिरफ्तारी के बाद से उसके दोनों भाई लापता हैं। वे दोनों भी शूटिंग की ही कोचिंग देते हैं। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि मोहसिन के परिवार की भूमिका की जांच की जाएगी। अगर परिवार के अन्य सदस्य भी संलिप्त पाए गए तो उन्हें सह-आरोपी बनाया जाएगा। पुलिस अकादमी में आने वाले अन्य छात्रों से भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


मकान मालिक को नोटिस दिया, अकादमी का रजिस्ट्रेशन होगा निरस्त
मोहसिन ने कुछ साल पहले अपनी एकेडमी खोली थी। जहां अकादमी चलती थी, वहां के मकान मालिक को नगर निगम ने नोटिस जारी किया है। ग्वालियर प्रशासन को भी पत्र लिखकर इस अकादमी के रजिस्ट्रेशन की जानकारी मांगी गई है, ताकि आवश्यक कार्रवाई करते हुए इसका रजिस्ट्रेशन निरस्त कराया जा सके। बताया जा रहा है कि तीनों भाई अपने पिता के रहते हुए महू की आर्मी शूटिंग रेंज पर नियमित प्रैक्टिस करते थे। वे 10 मीटर से लेकर 25 मीटर तक की दूरी पर पिस्टल और राइफल दोनों की ट्रेनिंग लेते थे। तीनों भाइयों ने साथ मिलकर निशानेबाजी सीखना शुरू किया था। 

ये भी पढ़ें-रेप के बाद नॉनवेज खिलाया और कलावा निकलवा लिया, मोहसिन पर तीन FIR दर्ज
विज्ञापन


मोबाइल फुटेज से मिले अहम सबूत, जांच जारी
एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने नकली सर्टिफिकेट बनाने के आरोप पर अमित सिंह ने कहा कि यदि कोई साक्ष्य सहित शिकायत करता है तो संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी की जाएगी। पुलिस को ज्यादातर वीडियो फुटेज पीड़ित लड़कियों के मोबाइल से प्राप्त हुए हैं। पुलिस इस पर भी फोकस कर रही है और मोबाइल की फोरेंसिक लैब से जांच कराई जाएगी। यदि जांच में कोई और व्यक्ति इस मामले में शामिल पाया गया तो उसे भी सह-आरोपी बनाया जाएगा। 

ये भी पढ़ें-शूटिंग कोच मोहसिन खान गिरफ्तार, छात्राओं का शोषण करता था, अश्लील वीडियो मिले
विज्ञापन


आरोपी के मोबाइल में 100 से ज्यादा अश्लील वीडियो, अब तक तीन पीड़िताएं सामने
इस केस में अब तक तीन पीड़िताएं सामने आई हैं। एक नाबालिग छात्रा बुधवार को हिंदू संगठन के सदस्यों के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद गुरुवार को दो और युवतियां थाने पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब साक्ष्य इकट्ठे कर रही है। अमित सिंह ने बताया कि कई मोबाइल जप्त किए गए हैं जिनसे डेटा रिकवर करवाया जा रहा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाए जा रहे हैं। इससे पता चलेगा कि वहां पर कौन कौन आता था। 

बजरंग दल का आरोप, सौ छात्राओं के वीडियो मिले
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इंदौर की राइफल शूटिंग अकादमी में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों का मामला सामने आया था। आरोपी कोच मोहसिन खान पर निशानेबाजी के बहाने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने और उनके वीडियो बनाने का आरोप है। बजरंग दल का आरोप है कि आरोपी मोहसिन के मोबाइल में 100 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले हैं, जिनमें से कई वीडियो सामने भी आए हैं। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें