फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Weather: इंदौर में ठंड का असर बढ़ा, तापमान गिरा, कोहरा और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Tue, 07 Jan 2025 08:25 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore Weather: इंदौर में सर्द हवाओं के चलते ठंड ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। जम्मू-कश्मीर और हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से तापमान में गिरावट जारी है, जिससे आने वाले दिनों में ठंड और तेज होने की संभावना है।
विज्ञापन
इंदौर में सुबह देर तक कोहरा छाया रहा। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में सर्द हवाओं के कारण ठंड ने जोरदार वापसी की है। पिछले 24 घंटों में दिन का तापमान 6 डिग्री की गिरावट के साथ 24°C तक पहुंच गया, जबकि रात का तापमान 3 डिग्री की कमी के साथ 9.3°C दर्ज किया गया। जनवरी के पहले सप्ताह में यह दूसरी बार है जब रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे गिरा है। मंगलवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और ठंड का असर लगातार बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के आसार हैं, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है।

16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं

विज्ञापन

सोमवार दोपहर तक हल्की हवाएं चल रही थीं, लेकिन बाद में 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं ने ठंड का प्रभाव बढ़ा दिया। शाम तक ठंड और अधिक महसूस हुई, और रात में लोगों को अलाव और हीटर का सहारा लेना पड़ा। हिमालयी क्षेत्रों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में हो रही बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश पर साफ दिखाई दे रहा है। तेज सर्द हवाओं के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

दिन दिन का तापमान रात का तापमान
31 दिसम्बर 27.4 (+1) 12.5 (+3)
1 जनवरी 24.2 (-1) 9.4 (-1)
2 जनवरी 27.4 (+2) 11.2 (+1)
3 जनवरी 30.5 (+6) 11.4 (+1)
4 जनवरी 31.6 (+7) 12.8 (+3)
5 जनवरी 30.2 (+4) 13.1 (+1)
6 जनवरी 24.2 (-2) 9.3 (-1)

और सर्द हवाएं चलेंगी अभी
सोमवार को 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 204 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम बहने की वजह से तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलने से सर्द हवाएं और तेज होंगी, जिससे प्रदेश में ठंड का प्रभाव बढ़ेगा। मौसम विभाग ने 10 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है। इसके चलते 12 जनवरी से हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जो ठंड को और अधिक बढ़ाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें