फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

indore sharjah flight: इंदौर से शारजाह के लिए सप्ताह में तीन दिन नई इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू

Fri, 31 Mar 2023 10:21 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

- बिजनेस करने वालों के साथ सैर सपाटा करने वालों को भी बहुत फायदा होगा
 
विज्ञापन
इंदौर से शारजाह के लिए फ्लाइट - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर से शारजाह के लिए सप्ताह में तीन दिन के लिए फ्लाइट शुरू की गई है। इससे बिजनेस करने वालों के साथ सैर सपाटा करने वालों को भी बहुत फायदा होगा। इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के बाद से लगातार नई उड़ानों की सौगातें मिलती जा रही हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस विषय में कहा कि इंदौर के इतिहास के लिए आज एक और महत्वपूर्ण दिवस है। आज से हफ्ते में 3 दिन इंदौर से शारजाह की फ्लाइट शुरू हुई है। 2013-14 में इंदौर सिर्फ 6 शहरों के साथ जुड़ा हुआ था और आज इंदौर 24 शहरों से जुड़ चुका है। इस उड़ान का संचालन नई एयरलाइंस एयर इंडिया एक्सप्रेस करेगी। 
विज्ञापन


9,727 रुपए किराया होगा
180 सीटें
इंदौर से सुबह 10.30 बजे रवाना होगी और 12.10 बजे ( यूएइ के मानक समय अनुसार) शारजाह पहुंचेगी
शारजाह से इंदौर के लिए वापसी में तड़के 3 बजे सुबह (यूएइ के मानक समय अनुसार) प्रस्थान करेगी और इंदौर सुबह 7.35 बजे उतरेगी
उड़ान सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित की जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें