फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: आठ महीने बाद होने वाले थे रिटायर, लोकायुक्त ने कर दी काली कमाई उजागर

Wed, 10 Jun 2026 07:27 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पांच दिन पहले तबादला होकर इंदौर आए महिला व बाल विकास विभाग में संयुक्त संचालक लक्ष्मीनारायण कंडवाल लोकायुक्त छापे का शिकार हो गए। वे आठ माह बाद रिटायर होने वाले थे। वेतन से ढाई सौ प्रतिशत ज्यादा की काली कमाई उनकी उजागर हुई है।
विज्ञापन
काली कमाई से खोला डिपार्टमेंटल स्टोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला व बाल विकास विभाग में संयुक्त संचालक लक्ष्मीनारायण कंडवाल आठ माह बाद रिटायर होने वाले थे, लेकिन उससे पहले लोकायुक्त विभाग ने छापा मारकर उनकी काली कमाई उजागर कर डाली। कंडवाल का परिवार इंदौर में ही रहता है। इसके चलते उन्होंने रियायरमेंट के पहले जोड़-तोड़ कर अपना तबादला इंदौर में करवा लिया था और बेटे, बहू और रिश्तेदारों के नाम खरीदी जमीनें खरीदी थी।

विज्ञापन



संयुक्त संचालक कंडवाल ने इंदौर के समीप सोनवाय गांव में 0.097 हेक्टेयर कृषि भूमि खरीदी, जिसकी कीमत साढ़े छह लाख रुपये है। इसके अलावा पीथमपुर के समीप 2.560 हेक्टेयर कृषि भूमि तथा स्कीम-103 में भूखंड क्रमांक 149-सी खरीदा और उस पर जी+3 का 13 हजार वर्गफीट से अधिक निर्माण कराया।
विज्ञापन


इंदौर विकास प्राधिकरण की योजना क्रमांक 140 स्थित भूखंड क्रमांक 220 एएम को 21 लाख रुपये में खरीदा। इसके अलावा इंदौर विकास प्राधिकरण की योजना क्रमांक 140, सेक्टर ए-टाइप में भूखंड क्रमांक 378 भी 15 लाख रुपये में खरीदा। ग्राम बनेडिया, जिला धार में 0.879 हेक्टेयर कृषि भूमि ली। तारपुरा, तहसील सागौर, जिला धार में 2.195 हेक्टेयर कृषि भूमि भी खरीदी। ग्राम बेकल्या, तहसील पीथमपुर, जिला धार में 1.740 हेक्टेयर कृषि भूमि ली। आरोपी ने ज्यादातर पैसा संपत्ति खरीदने में ही लगाया। इसके अलावा बैंक ऑफ इंडिया की सांठा बाजार शाखा में एक बैंक लॉकर भी मिला है, जिसे गुरुवार को खोला जाएगा।

पांच दिन पहले ही इंदौर में पदस्थापना
कंडवाल की पांच दिन पहले ही इंदौर में पदस्थापना हुई थी और लोकायुक्त का छापा पड़ गया। उनका परिवार इंदौर में ही रहता था और ऐशो-आराम की जिंदगी जीता था। कंडवाल झाबुआ, नीमच, रतलाम, रीवा, शहडोल, उज्जैन और देवास में भी पदस्थ रहे।

विज्ञापन


जिम और डिपार्टमेंटल स्टोर भी खोला
छापे के दौरान अधिकारियों को दो मंजिला आलीशान जिम भी मिला, जिसमें आधुनिक मशीनें हैं। इसके अलावा एक डिपार्टमेंटल स्टोर भी मिला, जिसका संचालन कंडारिया के परिवार के सदस्य करते हैं। 


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें