फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सत्तन ने ली विजयवर्गीय पर चुटकी, बोले-जो सेव परमल पर जिंदा थे, वे सरकारी गाड़ियों मेें घूम रहे हैं

Sat, 08 Nov 2025 10:35 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सत्तन ने कहा यह एक प्रजातंत्र का गौरव है। जो कल तक झंडा लेकर सड़कों पर घूमते थे। उनके आने से पहले पीपीपी (वाहन के सायरन) की आवाज हो रही है। यह आपका ही पुण्यप्रताप है। वो राजकीय वाहनों में बैठकर आपके बीच होने का गौरव प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
सत्यनारायण सत्तन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय कवि और भाजपा के पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्तन कई बार मंच से अपनी ही पार्टी के नेतागणों व पदाधिकारियों पर मजाकिया अंदाज में चुटकी लेते हैं। इंदौर के राजवाड़ा चौक पर वंदे मातरम सामूहिक गान का आयोजन हो रहा था। जब आयोजन स्थल पर मंत्री विजयवर्गीय का काफिला पहुंचने वाला था तो मंच पर सत्तन भाषण दे रहे थे। काफिले के पहले सायरन बजाती गाड़ियां आने लगीं।

विज्ञापन


इस पर सत्तन माइक से बोले कि जो कभी चने नहीं खा सकते थे। सेव-परमल पर जिंदा थे। वे अब पीपी का सायरन बजाती सरकारी गाड़ियों में घूम रहे हैं। यह सब जनता के प्यार के कारण हुआ है। उनकी बातें सुनकर मंच पर बैठे भाजपा नेता भी हंसे बिना नहीं रह सके, हालांकि सत्तन ने किसी का नाम नहीं लिया। इस बीच विजयवर्गीय कार से उतरे। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा मंच से उतरे और उन्हें लेने पहुंचे।

सत्तन ने यह भी कहा यह एक प्रजातंत्र का गौरव है। जो कल तक झंडा लेकर सड़कों पर घूमते थे। उनके आने से पहले पीपीपी (वाहन के सायरन) की आवाज हो रही है। यह आपका ही पुण्यप्रताप है। वो राजकीय वाहनों में बैठकर आपके बीच होने का गौरव प्राप्त कर रहे है। यह आप लोगों से मिला सम्मान ही है जो आपके बीच ‘पीपी’ हो रहा है।

सत्तन ने यह भी कहा कि भाजपा राष्ट्रहित के लिए काम कर रही है। देश के स्वाभिमान और उसकी जय जय कार के लिए भाजपा जुटी है। उन्होंने यह भी कहा कि मंच पर नई पीढ़ी के नेता बैठे हुए हैं, लेकिन नीचे वे कार्यकर्ता भी हैं, जिन्होंने संघर्ष के दिनों में पार्टी का झंडा थामे रखा। वे सड़क पर खड़े होकर भी संतुष्ट हैं। उनके संघर्ष से राष्ट्रप्रेम की मशाल जल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें