फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: साध्वी ऋतुम्बरा ने कहा- विदेशी नए साल पर नंगा नाच, शराब की बोतलें फोड़ना जश्न का कौन सा तरीका

Tue, 31 Dec 2024 08:33 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

साध्वी ने कहा कि 31 दिसंबर की आधी रात को शराब पीकर सड़कों पर बोतलें फोड़ना, नंगा नाच करना कहां तक उचित है। इस तरीके को लेकर हमारा विरोध है। तब सड़कों पर हादसे भी होते है। विदेशी नया साल मना सकते है, लेकिन उसका एक तरीका होना चाहिए।
विज्ञापन
साध्वी ऋ्तुम्बरा इंदौर आई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को साध्वी ऋतुम्बरा इंदौर आई। वे संगम नगर क्षेत्र के आयोजन में शामिल हुई और मीडिया से उन्होंने चर्चा की। साध्वी ने नए साल के जश्न पर सवाल उठाते हुए कहा कि सनातनियों का नया साल वर्ष प्रतिपदा से शुरू होता है।

विज्ञापन



तब धरती हरे और पीले रंग से सराबोर रहती है। प्रकृति पर छठा बिखरी रहती है। तब देवी भगवती के अनुष्ठान कर हिन्दू परिवार भीतर और बाहर से पवित्र होते है। सनातनियों की यही परंपरा है।

 

साध्वी ने कहा कि 31 दिसंबर की आधी रात को शराब पीकर सड़कों पर बोतलें फोड़ना, नंगा नाच करना कहां तक उचित है। इस तरीके को लेकर हमारा विरोध है। तब सड़कों पर हादसे भी होते है। विदेशी नया साल मना सकते है, लेकिन उसका एक तरीका होना चाहिए। विदेशी नया साल और हिन्दू नववर्ष के मनाने के तरीकों में जमीन- आसमान का फर्क है। हिन्दू वर्ष प्रतिपदा के समय उपवास करते है। पूजन करते है।

 

साध्वी ने कहा कि यह अच्छी बात है कि अब देशवासी सजग हो रहे है। इस तरह के मुद्दों पर चर्चा होने लगी है। साध्वी ऋतुम्बरा का मंत्री तुलसी सिलवाट और लक्की अवस्थी ने सत्कार किया।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें