फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: आरएसएस के शताब्दी वर्ष की शुरुआत जय घोष से, संघ प्रमुख भागवत होंगे शामिल

Thu, 02 Jan 2025 07:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शताब्दी वर्ष के अन्य आयोजन फरवरी से दूसरे शहरों  में भी होंगे। मावला प्रांत के स्वयंसेवको का शिविर भी शहर में जारी है। इस शिविर का नाम स्वर शतकम् दिया गया है।इस शिविर में मालवा प्रांत के 28 जिलों के 800 स्वयंसेवक शिविर में शामिल हुए है।
विज्ञापन
जयघोष कार्यक्रम की तैयरियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के आयोजन की शुरुआत हो रही है। शुक्रवार को एक हजार से ज्यादा स्वयंसेवक वादन की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत भी उद्गबोधन देंगे। मालवा प्रांत से इस तरह का पहला अायोजन संघ कर रहा है।

 

गुरुवार को इस आयोजन के लिए स्वयंसेवकों ने रिहर्सल की। दशहरा मैदान को आयोजन के लिए तैयार किया गया है। यहां एक डोम और मंच तैयार हो चुका है। कार्यक्रम में पंद्रह हजार लोग शामिल होंगे। इसमें संघ के स्वयंसेवकों के परिवारों के अलावा शहर के गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी, रंगकर्मी, व्यापारी व अन्य क्षेत्रों के लोगों को आमंत्रित किया गया है।

 

शताब्दी वर्ष के अन्य आयोजन फरवरी से दूसरे शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में भी होंगे। मावला प्रांत के स्वयंसेवको का शिविर भी शहर में जारी है। इस शिविर का नाम स्वर शतकम् दिया गया है। राऊ के एक स्कूल में इस शिविर में मालवा प्रांत के 28 जिलों के 800 स्वयंसेवक शिविर में शामिल हुए है।

विज्ञापन



शिविर में शामिल वक्ता रघुवीर सिंह ने संघ के गठन से लेकर अब तक की यात्रा की जानकारी दी। इसके अलाव संघ की रीति-नीति व विचारधारा से भी अवगत कराया। शुक्रवार को जय घोष कार्यक्रम दोपहर तीन बजे शुरू होगा। पहले स्वयंसेवक वादन की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद संघ प्रमुख अपनी बात रखेंगे। कार्यक्रम के लिए मैदान के समीप ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें