फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में आज क्या है खास: जानिए आप- कान्ह नदी सुधार पर प्रस्तुतीकरण, आरएसएस की बैठक

Mon, 02 Nov 2026 08:07 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में आज आरएसएस की तीन दिवसीय कार्यकारी मंडल बैठक शुरू हो रही है जिसमें संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत भाग ले रहे हैं। इसके अलावा कान्ह नदी शुद्धिकरण पर विशेष प्रस्तुतीकरण होगा। 
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

  • आरएसएस की कार्यकारी मंडल की बैठक आज से शुरू होगी। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के अधिवेशन के बाद इसे संघ की दूसरी सबसे अहम बैठक माना जाता है। सुबह 9.30 बजे शुरू होने वाली बैठक शाम तक चलेगी। तीन दिन तक चलने वाली इस बैठक में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और देशभर से आए 406 कार्यकर्ता-पदाधिकारी शामिल होंगे। डेली कॉलेज में होने वाली इस बैठक में 10 से ज्यादा अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। सबसे ज्यादा फोकस संघ की संगठनात्मक रचना में बदलाव, नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान और सोशल मीडिया कंटेंट के दुरुपयोग को रोकने पर रहेगा। इन मुद्दों पर संघ अपनी भविष्य की रणनीति और कार्यक्रम तय करेगा।
    विज्ञापन

     
  • कान्ह नदी को पुनर्जीवित करने और उसमें साफ व शुद्ध पानी प्रवाहित करने की दिशा में विचार-विमर्श के लिए सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। डेवलपमेंट फाउंडेशन और इंडियन वाटर वर्क्स एसोसिएशन के तत्वावधान में शाम 5 बजे इंदौर प्रेस क्लब सभागार में कान्ह नदी के शुद्धिकरण पर विशेष प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा। कार्यक्रम में नर्मदा कंट्रोल अथॉरिटी के पूर्व अभियंता डॉ. मुकेश चौहान नदी शुद्धिकरण को लेकर प्रस्तुतीकरण देंगे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव मुख्य अतिथि होंगे।
     
  • आज स्वदेशी को बढ़ावा और लोकल फॉर वोकल की दृष्टि से कुम्हार समाज बीच इंदौर के महापौर पुष्प मित्र भार्गव बाणगंगा लक्ष्मी नगर स्टेशन रोड पर कुम्हार समाज के बीच पहुंचेंगे। समय -सुबह 9:30 बजे। स्थान-बाणगंगा लक्ष्मी नगर स्टेशन रोड।
    विज्ञापन

     
  • सिरपुर तालाब में बर्ड वाचिंग शुरू हो गई है। पद्मश्री भालू मोंढे और अजय गडीकर की टीम यहां पर लोगों को पक्षियों से जुड़ी जरूरी जानकारियां दे रही हैं। इन दिनों यहां पर बड़ी संख्या में विदेशी पक्षी आते हैं। इन्हें देखने के लिए इंदौर के आसपास से भी लोग यहां पर पहुंचते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें