फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: रॉबर्ट वाड्रा बोले- बिहार में फिर चुनाव होना चाहिए, निर्वाचन आयोग ने दिया भाजपा का साथ

Sun, 16 Nov 2025 10:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर प्रवास पर पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा ने बिहार चुनाव के नतीजों पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता परिणामों से संतुष्ट नहीं है और वहां निष्पक्ष चुनाव दोबारा होने चाहिए। धार्मिक यात्रा पर आए वाड्रा ने कहा कि वे शिव की शक्ति से इस संघर्ष को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
राॅबर्ड खजराना मंदिर भी गए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉबर्ट वाड्रा रविवार को इंदौर पहुंचे। वे दो दिवसीय प्रवास पर यहां आए हैं। इस दौरान उज्जैन महाकाल और ओंकारेश्वर की यात्रा करेंगे। रॉबर्ट वाड्रा ने इंदौर पहुंचते ही कहा कि चुनाव परिणाम जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं हैं और वहां दोबारा निष्पक्ष चुनाव होने चाहिए। धार्मिक प्रवास पर आए वाड्रा ने शिव शक्ति का आशीर्वाद लेकर राजनीतिक संघर्ष को आगे बढ़ाने की बात कही।

विज्ञापन


इंदौर विमानतल पर राॅबर्ट वाड्रा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि बिहार की जनता चुनाव से खुश नहीं है। चुनाव में जो नतीजे आए हैं, उसे बिहार की जनता ही स्वीकार नहीं रही है। चुनाव निर्वाचन आयोग ने भाजपा की मदद की है। राहुल गांधी के साथ युवा मिले और अब इस मामले में आंदोलन करेंगे। जनता के संवैधानिक अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए।

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना लेकर उज्जैन आईं अभिनेत्री जयाप्रदा, नंदी से कही मनोकामना
विज्ञापन


वाड्रा ने कहा कि बिहार चुनाव के नतीजे सही नहीं हैं। वहां पर फिर से चुनाव होना चाहिए। निष्पक्ष चुनाव होने के बाद नतीजे पलट जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार जो कर रही है। उसे देश के युवा पसंद नहीं कर रहे हैं। हम लड़ेंगे इसके लिए शिव की शक्ति चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा उज्जैन आता हूं। धार्मिक दौरे देशभर में होते हैं। मेरा भरोसा है कि दर्शन के बाद मुझे शिव की शक्ति मिलती है। राॅबर्ट उज्जैन के अलावा अेांकारेश्वर जाएंगे। वहां वे नर्मदा स्नान भी करेंगे। वे खजराना मंदिर भी गए और दर्शन किए। 
विज्ञापन


विमानतल पर स्वागत
राॅबर्ट का स्वागत करने रविवार को विमानतल पर कांग्रेस नेता पहुंचे। राॅबर्ट के विमानतल से बाहर आते ही कांग्रेस नेता नारेबाजी करने लगे और पुष्पमालाएं पहनाईं। राॅबर्ट दो दिन धार्मिक दौरे पर रहेंगे। इंदौर-खंडवा मार्ग पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनके स्वागत के लिए होर्डिंग भी लगाए गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें