फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर : ट्रैफिक को लेकर हाईकोर्ट ने कहा-कोर्ट के सामने ही तोड़े जाते है नियम, हूटर भी लगे रहते है

Tue, 08 Sep 2026 06:28 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने अफसरों को जमकर फटकार लगाई है। कोर्ट ने सवाल उठाया कि शहर में लगातार जाम और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन होने के बावजूद व्यवस्था में सुधार क्यों नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
इंदौर हाईकोर्ट मे लगी याचिका
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में ट्रैफिक को लेकर स्थिति अफसरों से संभल नहीं पा रही है। रोज शाम को कई मार्गों पर ट्रैफिक जाम होता है। कोर्ट ने भी ट्रैफिक को लेकर कहा कि कोर्ट के सामने की सड़क पर ही रोज ट्रैफिक के नियम तोड़े जाते हैं। ट्रैफिक जवानों के सामने हूटर लगी और बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां निकलती रहती हैं।

विज्ञापन

 

इंदौर हाईकोर्ट में शहर के बिगड़े ट्रैफिक को लेकर लगी याचिका की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि शहर में लगातार ट्रैफिक जाम हो रहे हैं। नियमों का उल्लंघन भी लगातार हो रहा है। ट्रैफिक व्यवस्था में कोई सुधार क्यों नजर नहीं आ रहा है? हाईकोर्ट के सामने ही लोग ट्रैफिक के नियम तोड़ रहे हैं। बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां सड़कों पर दौड़ रही हैं। वाहनों पर हूटर भी लगे रहते हैं।
 

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील मनीष यादव ने कहा कि शहर में कितने ट्रैफिक जवान हैं और कितने कैमरे हैं, इसकी जानकारी पिछली सुनवाई पर मांगी गई थी। कोर्ट को बताया गया कि शहर में छह सौ से ज्यादा कैमरे लगे हैं और प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक जवान तैनात रहते हैं।

विज्ञापन

 

याचिकाकर्ता ने कहा कि शहर में ट्रैफिक की स्थिति खराब है। पुलिस केवल चालानी कार्रवाई में व्यस्त रहती है। ट्रैफिक प्लान पर काम ही नहीं हो रहा है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 28 सितंबर को होगी। कोर्ट ने अफसरों से भारी वाहनों की शहर में एंट्री की व्यवस्था पर भी जवाब मांगा है, जो अगली सुनवाई पर पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें