फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: इंदौर में रैपिडो चालकों ने किया प्रदर्शन, बोले-रिक्शा चालक हमसे करते है विवाद

Tue, 17 Nov 2026 08:19 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में ऑटो रिक्शा चालकों और रैपिडो बाइक टैक्सी चालकों के बीच विवाद अब सड़कों पर आ गया है। ऑटो रिक्शा संघ की शिकायत के बाद पुलिस ने 120 बाइक टैक्सियां जब्त कर लीं। इसके विरोध में रैपिडो चालक पलासिया स्थित ट्रैफिक थाने पहुंचे और नारेबाजी की। 
विज्ञापन
रैपिडो चालकों ने किया प्रदर्शन - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में ऑटो रिक्शा चालकों और रैपिडो चालकों के बीच विवाद गहरा गया है। दो दिन पहले रिक्शा चालकों ने ऑनलाइन रैपिडो बाइक टैक्सी बुक करवाई और अलग-अलग स्थानों पर पहुंचने के बाद उनके वाहनों को यातायात विभाग से जब्त करवा दिया। इस कार्रवाई में 120 से ज्यादा बाइक टैक्सियां जब्त की गईं। अब कार्रवाई के विरोध में रैपिडो चालक भी सड़क पर उतर आए हैं। उन्होंने पलासिया स्थित ट्रैफिक थाने पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

 

रैपिडो चालकों का कहना है कि यदि कार्रवाई करनी है तो रैपिडो कंपनी के खिलाफ की जाए। सरकार ने कंपनी को संचालन की मंजूरी दी है, फिर उनके वाहन क्यों जब्त किए जा रहे हैं। चालकों ने एकजुट होकर नारेबाजी की और कार्रवाई का विरोध जताया।
 

दरअसल, शनिवार को यातायात पुलिस कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई थी। इसमें इंदौर ऑटो रिक्शा महासंघ और कार टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे। उन्होंने नियमों के बिना संचालित हो रही बाइक टैक्सियों के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव अधिकारियों पर बनाया।

विज्ञापन

 

दोपहर में योजना के तहत अधिकारियों, कर्मचारियों और महासंघ के पदाधिकारियों ने ऑनलाइन बाइक टैक्सी बुक की। वे अलग-अलग स्थानों से नायता मुंडला आरटीओ कार्यालय, पलासिया चौराहा और विजयनगर आरटीओ कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने बाइक चालकों को आगे नहीं जाने दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बाइक टैक्सियों को जब्त कर लिया।
 

ऑटो रिक्शा महासंघ के राजेश बिडकर ने बताया कि इंदौर में अवैध रूप से संचालित बाइक टैक्सियों की संख्या 15 हजार से ज्यादा हो गई है। उनका आरोप है कि इन चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि असामाजिक तत्व नाम और धर्म बदलकर इनका संचालन कर रहे हैं।
 

वहीं, बाइक टैक्सियां जब्त होने के बाद रैपिडो चालकों ने विरोध जताया। उनका कहना है कि रोजगार नहीं मिलने के कारण वे परिवार का खर्च चलाने के लिए बाइक टैक्सी चला रहे हैं। कई चालक पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए भी यह काम कर रहे हैं। चालकों की मांग है कि कार्रवाई कंपनी के खिलाफ की जाए, उन्हें निशाना नहीं बनाया जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें