फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में रातभर निकला चल समारोह: झांकियों और अखाड़ों ने मोहा लोगों का मन, दो अखाड़ों को संयुक्त पहला पुरस्कार

Sat, 26 Sep 2026 08:59 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

चल समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली झांकियों और अखाड़ों का चयन किया गया। राजकुमार मिल की झांकी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अखाड़ों में चंद्रपाल उस्ताद व्यायामशाला और श्री बिंदागुरु व्यायामशाला संयुक्त रूप से अव्वल रहे।
विज्ञापन
चल समारोह में उमड़ी भीड़। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में रातभर निकले चल समारोह में झांकियों और अखाड़ों के शानदार प्रदर्शन ने लोगों का मन मोह लिया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित पुरस्कारों के लिए निर्णायक समिति ने श्रेष्ठ झांकियों और अखाड़ों का चयन किया।

झांकियों में राजकुमार मिल की भगवान विष्णु और असुर मधु के युद्ध पर आधारित झांकी को प्रथम स्थान मिला। वहीं, अखाड़ा वर्ग में चंद्रपाल उस्ताद व्यायामशाला और श्री बिंदागुरु व्यायामशाला को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान दिया गया। महिला वर्ग में श्री रामनाथ गुरु व्यायामशाला ने पहला स्थान हासिल किया।

झांकियों में दूसरा पुरस्कार मालवा मिल की ‘मछली जल की रानी’ और हुकुमचंद मिल की भगवान गणेश द्वारा सिंदुरासुर राक्षस के वध पर आधारित झांकी को मिला। तृतीय पुरस्कार कल्याण मिल और स्वदेशी मिल की झांकियों को दिया गया। वहीं, होप टेक्सटाइल मिल की भगवान शिव की बारात वाली झांकी को विशेष पुरस्कार दिया गया।

इंदौर विकास प्राधिकरण और नगर निगम की झांकियां पुरस्कारों में स्वेच्छा से शामिल नहीं हुईं। मिलों के महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए पुरस्कार चयन में केवल मिलों की झांकियों को शामिल किया गया था।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने जिला प्रशासन की ओर से अखाड़ों की विभिन्न श्रेणियों में नकद पुरस्कारों की घोषणा की। गतका, फरी और दोनों हाथ की बनेठी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, द्वितीय 50 हजार रुपये, तृतीय 25 हजार रुपये और विशेष पुरस्कार के रूप में 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे।

महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये, द्वितीय 25 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 15 हजार रुपये दिया जाएगा। पुलिस विभाग ने भी अखाड़ों के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा की है।

रविवार से शहरवासी तीन दिनों तक मिल परिसरों में जाकर झांकियों का अवलोकन कर सकेंगे। इस दौरान श्रमिक क्षेत्रों में मेले जैसा माहौल रहेगा। शनिवार सुबह तक सभी झांकियां अपने-अपने मिल परिसरों में वापस पहुंच गईं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें