फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Couple Missing: ड्रोन में नजर आई थी राजा के पैरों की तस्वीर, हत्या का केस दर्ज करेगी पुलिस

Tue, 03 Jun 2025 07:39 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पुलिस अब मंगलवार को सोनम की तलाश तेज करेगी, क्योकि उसका कोई पता नहीं चला है। पुलिस को आशंका है कि राजा का स्थानीय लोगों से विवाद हुआ होगा। शव के पास से एक महिला की सफेद टी शर्ट, दवा भी मिली है। लूट के एंगल से भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शिलांग में लापता सोनम को खोजा जाएगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिलांग गए दंपति में से पति राजा का शव पुलिस को 11 वें दिन मिला है। दोनों की खोज के लिए जो ड्रोन उड़ाए गए थे। उनकी एक तस्वीर में चट्टान के पीछे राजा के पैर के हिस्से की तस्वीर आई थी। इसके बाद उसी हिस्से में तलाशी तेज की और राजा का शव पुलिस ने खोज निकाला। आशंका है कि राजा को मार कर वहां फेंका गया है। पुलिस इस मामले में हत्या का केस दर्ज करेगी, फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन


इससे जु़ड़ी खबर पढ़ें: राजा के शव से पर्स-मोबाइल और चेन गायब, हाथ में बंधी हुई स्मार्ट वॉच मिली; उलझती जा रही गुत्थी

पुलिस अब मंगलवार को सोनम की तलाश तेज करेगी, क्योंकि उसका पता नहीं चला है। पुलिस को आशंका है कि राजा का स्थानीय लोगों से विवाद हुआ होगा। शव के पास से एक महिला की सफेद टी शर्ट, एक दवा भी मिली है। लूट के एंगल से भी जांच की जा रही है, क्योकि राजा का पर्स, मोबाइल, सोने की चेन, अंगूठी गायब है।   
विज्ञापन


राजा और सोनम के लापता होने के बाद परिजन उनके साथ किसी तरह की वारदात होने की आशंका जता रहे थे, लेकिन स्थानीय पुलिस अफसरों का कहना था कि पर्यटकों के साथ क्षेत्र में अपराध की संभावना कम है, इस कारण स्कूटर वाले, दुकानदार व गाइड से सख्ती से पूछताछ नहीं की जा रही थी, लेकिन अब पुलिस नए सिरे से पूछताछ करेगी।

विज्ञापन




एसआईटी गठित की

राजा के शव का मंगलवार सुबह पोस्मार्टम होगा। इससे मौत की वजह पता चलेगी, हालांकि क्षेत्र में लगातार बारिश और ज्यादा समय होने के कारण शव सड़ चुका है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। राजा का शव सोहरा के उम्बलई में रियात अर्लियांग पार्किंग स्थल के नीचे की खाई वाले हिस्से में मिला था। पुलिस के लिए अब सोनम को खोजना सबसे बड़ी चुनौती है। सोमवार शाम तक सोनम की खोजबीन तेज की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था। अंधेरा होने के बाद अभियान रोक दिया गया, जो मंगलवार सुबह फिर शुरू हुआ। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें