फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:राजा हत्याकांड- सोनम की सहेलियों की कोर्ट में पेशी, एक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दर्ज कराए बयान

Fri, 12 Dec 2025 11:23 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सोनम की दो सहेलियों से शिलांग से आए पुलिस अधिकारियों ने इंदौर में पूछताछ की थी। उन्हें प्रेमी राज और सोनम के बारे में भी बातें बताई थीं। सरकारी वकील ने सोनम की सहेलियोंं के बयान की मांग की थी।  
विज्ञापन
सोनम के घर भी शिलांग से आए अफसर गए थे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिलांग में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड के मामले में जेल में बंद आरोपी सोनम की दो सहेलियों की गुरुवार को कोर्ट में पेशी हुई। दोनों सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी की कंपनी में काम करती हैं। दोनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंदौर से शिलांग की कोर्ट में चल रही सुनवाई से जुड़ी थीं। हालांकि, अभी एक सहेली के ही बयान हो पाए।

 

शिलांग कोर्ट के जज ने उनसे सोनम के बर्ताव, शादी से पहले उसकी राज से दोस्ती सहित अन्य मामलों के बारे में जानकारी ली। जज ने राजा रघुवंशी के बारे में भी पूछा। सरकारी वकील ने दोनों की गवाही को जरूरी बताया था। दोनों को सितंबर माह में नोटिस दिया गया था। पेशी के दौरान एक सहेली का आमना-सामना भी सोनम से कराया गया।

 

जांच करने आई टीम ने की थी पूछताछ

जिन दो युवतियों को बयान के लिए नोटिस मिला, उनसे शिलांग से आए पुलिस अधिकारियों ने इंदौर में पूछताछ की थी। तब भी उनसे महत्वपूर्ण जानकारी मिली थीं। बता दें शिलांग में दो जून को राजा का शव मिला था। पुलिस ने राजा की हत्या के मामले में पत्नी सोनम सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये पांचों मेघालय की जेल में बंद हैं। पिछली सुनवाई पर राजा के भाई विपिन के बयान हुए थे। तीन दिन तक विपिन से इस केस से जुड़े सवाल किए गए थे। उधर राजा के भाई विपिन ने कहा कि सोनम की दोनो सहेलियों ने अपने बयान अलग दिए है। पूछताछ में उन्होंने जो पुलिस को बताया था। कोर्ट में उससे अलग बयान दिया है। 

 

भाईयों ने पूरा किया राजा का सपना

राजा रघुवंशी का सपना था कि शादी के बाद वह रेस्टोरेंट खोलेगा, लेकिन शिलांग में उसकी पत्नी सोनम ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया। उसकी हत्या के बाद इंदौर के केट रोड पर राजा भोज नाम से रेस्टोरेंट खोला गया है। इसके लिए उसके पिता ने जमीन भी खरीदी थी।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें