फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Weather Update: दिन में छाया अंधेरा, इंदौर में अचानक हुई तेज बारिश, देखिए तस्वीरें...

Sun, 26 Oct 2025 02:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore Weather Update: इंदौर में बीती रात और रविवार सुबह हुई बारिश का कारण अरब सागर में सक्रिय एक लो-प्रेशर एरिया है। मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिन और हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
1 of 3
दिन में छाया अंधेरा। फोटो- जयेश मालवीय - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
शहर में शनिवार से मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे तापमान में गिरावट के साथ मौसम में ठंडक घुल गई है। बीती रात और रविवार सुबह कई क्षेत्रों में हुई बारिश ने इस ठंडक को और बढ़ा दिया है। पिछले 24 घंटों के भीतर ही दिन के तापमान में 3 डिग्री और रात के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के आसार जताए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 3
सड़कों पर पानी बह निकला। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
तापमान में गिरावट और बारिश का दौर
मौसम विभाग के आँकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को जहां दिन का तापमान 31.9 डिग्री था, वह शनिवार को 3 डिग्री गिरकर 28.6 डिग्री पर आ गया। इसी तरह रात का तापमान भी 22.4 डिग्री से गिरकर 20.6 डिग्री पर पहुँच गया। इस दौरान शहर में 24 घंटों में 1.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। रविवार सुबह भी कई हिस्सों में तेज बारिश हुई, जिससे विजिबिलिटी भी कम हो गई।

क्यों बदला मौसम?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बदलाव का मुख्य कारण देश के दक्षिणी हिस्से में सक्रिय एक लो-प्रेशर एरिया (निम्न दबाव का क्षेत्र) है। पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर यह सिस्टम सक्रिय है, जिसका असर अगले 4 दिनों तक मध्य प्रदेश में देखने को मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
कई जगह लोग भीगते हुए नजर आए तो कुछ लोगों ने छाते निकाल लिए। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अगले तीन दिन का पूर्वानुमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि 26 और 27 अक्टूबर को इस सिस्टम का असर सबसे ज्यादा रहेगा। 26, 27 और 28 अक्टूबर को भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। रविवार को इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, खंडवा और बुरहानपुर में हल्की बारिश हो सकती है।

इस साल पड़ेगी कड़ाके की ठंड
विभाग के अनुसार, नवंबर से जनवरी तक कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा, जो इस बार फरवरी तक जारी रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 2010 के बाद इस साल सबसे भीषण ठंड का अहसास हो सकता है। इस दौरान उत्तर-पश्चिम इलाकों में सक्रिय विक्षोभ के कारण सामान्य से ज्यादा बारिश भी देखने को मिल सकती है।
 
इंदौर में लगातार बढ़ रहे मरीज
शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों के अनुसार मौसम लगातार बदल रहा है और सर्दी, खांसी और वायरल के साथ डेंगू, मलेरिया के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें