फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: 17 जनवरी को आएंगे राहुल गांधी, भागीरथपुरा प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

Wed, 14 Jan 2026 08:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई 23 मौतों को लेकर अभी भी राजनीति गरमाई हुई है। 17 जनवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंदौर आएंगे और वे प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंंगे।   
विज्ञापन
कांग्रेस ने दिया धरना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई 23 मौतों को लेकर कांग्रेस लगातार मोहन सरकार को घेर रही है। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी 17 जनवरी को इंदौर आएंगे और भागीरथपुरा जाकर मृत लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। 17 जनवरी को कांग्रेस नेता गांधी प्रतिमा पर मनरेगा योजना का नाम बदले जाने पर मौन उपवास करेंगे। राहुल उसमें भी शामिल हो सकते थे। पहले वे 11 जनवरी को आने वाले थे, लेकिन तब उनके कार्यालय से सहमति नहीं मिल पाई थी। राहुल गांधी सुबह इंदौर आएंगे और दोपहर तक इंदौर रहेंगे।

अभी भी 27 मरीज भर्ती

भागीरथपुरा मामले में अभी भी 27 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती है। 8 मरीजों की हालत ज्यादा खराब है। वे आईसीयू में है। अब नए मरीजों के निकलने की संख्या कम हो गई है,हालांकि अभी भी बस्ती की सप्लाई सामान्य नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन

 

घाट तोड़े जाने पर कांग्रेस ने दिया धरना

काशी में मणिकर्णिका घाट तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार शाम को राजवाड़ा पर अहिल्या प्रतिमा के नीचे मौन धरना दिया। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि वाराणसी में प्राचीन महत्व के घाट तोड़े कर प्रशासन ने इंदौर की जनता का अपमान किया है। उस घाट का निर्माण इंदौर की महारानी देवी अहिल्या ने करवाया था। उसे तोड़े जाने से इंदौरवासियों की भावनाएं आहत हुई है। धनगर समाज के जतिन थोरात व लक्ष्मण दातिर ने बताया कि इस मुद्दे पर समाजजन आंदोलन करेंगे। उषा नगर में इसके लिए एक बैठक बुलाई गई है।। धरने मेें चिंटू चौकसे, विनय बाकलीवाल, राजेश चौकसे, अमित चौरसिया, गिरधर नागर सहित अन्य नेता मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें