फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: राहुल गांधी के लिए मंच तैयार कर रहे लोगों के उड़े होश, सामने दिखा खौफनाक दृश्य

Fri, 18 Sep 2026 03:38 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के रीजनल पार्क के पास राहुल गांधी के कार्यक्रम छात्रों की गूंज की तैयारियों के दौरान मैदान में सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। काम रोककर स्नेक कैचर की मदद से सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जिसके बाद तैयारियां पुनः शुरू हुईं।
विज्ञापन
राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर अचानक निकला सांप। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर स्थित रीजनल पार्क के पास बने मैदान में राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस कार्यक्रम का नाम छात्रों की गूंज रखा गया है। आयोजन से ठीक एक दिन पहले उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब मंच और डोम बनाने में जुटे कर्मचारियों को जमीन पर एक सांप रेंगता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन


काम रोककर लिया गया सुरक्षा फैसला
मैदान में सांप दिखने के तुरंत बाद वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और निर्माण कर्मियों ने पूरी सतर्कता दिखाई। उन्होंने बिना समय गंवाए काम रोक दिया। वहां उपस्थित लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी कर्मचारियों को मैदान से उचित दूरी पर चले जाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए तुरंत स्नेक कैचर को फोन करके वहां बुलाया गया।

सुरक्षित निकासी के बाद तैयारियां बहाल
मौके पर पहुंची विशेषज्ञों की टीम ने बिना किसी नुकसान के सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। इसके बाद सांप को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने के लिए ले जाया गया। सांप के पकड़े जाने के बाद कर्मचारियों ने राहत महसूस की। इसके तुरंत बाद मैदान में डोम निर्माण, साउंड सिस्टम और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं का काम फिर से चालू कर दिया गया। आयोजकों ने बताया कि आगामी छात्र संवाद कार्यक्रम की सफलता के लिए सुरक्षा इंतजाम पूरी तरह पुख्ता किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कल कार्यक्रम में होगी कोने-कोने की निगरानी
छात्रों की गूंज कार्यक्रम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा जांच को पुख्ता करने के लिए 6 प्रवेश और 8 निकास द्वार बनाए जाएंगे, जिनकी चौड़ाई कम से कम 6 मीटर होगी। जांच के लिए 20 डीएफएमडी और 30 से 40 एचएचएमडी लगाए जाएंगे। पूरे परिसर पर नजर रखने के लिए 40 नाइट-विजन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी रिकॉर्डिंग को 30 दिनों तक सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा। इसके अलावा 1500 से अधिक लोग व्यवस्थाएं संभालने के लिए होंगे। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें