फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की गूंज: राहुल गांधी के कार्यक्रम में जनता के लिए भोजन व्यवस्था, 5 बजे एंट्री, गेट पर भी रजिस्ट्रेशन

Fri, 18 Sep 2026 09:33 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सोशल मीडिया पर खान-पान को लेकर किए गए उनके सवाल पर इंदौरियों ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और प्रवेश के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी के लिए मंच तैयार। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर इंदौर के लोगों के लिए एक पोस्ट की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पूछा कि कल इंदौर उन्हें क्या खिला रहा है, पोहा, जलेबी या कुछ और। इस पोस्ट पर स्थानीय लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। किसी ने दाल-बाटी तो किसी ने प्रसिद्ध इंदौरी सेव और सेव-मिक्सचर का सुझाव दिया है। एक यूजर ने टिप्पणी की कि इंदौर में क्या खिला रहे हैं यह पूछना सबसे चुनौतीपूर्ण सवाल है, क्योंकि यहां व्यंजनों की सूची कभी समाप्त नहीं होती। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का आयोजन रीजनल पार्क के पास आईडीए मैदान में किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आयोजकों ने युवाओं तथा छात्रों के प्रवेश और सुरक्षा से जुड़े कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन


मौके पर भी होंगे रजिस्ट्रेशन
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के अनुसार, प्रतिभागियों को अपना फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा और प्रवेश द्वार पर रजिस्ट्रेशन लिंक दिखाना होगा। आन द स्पॅाट रजिस्ट्रेशन भी किए जाएंगे। कार्यक्रम के लिए मुख्य डोम लगाया जा चुका है और मंच पूरी तरह से बनकर तैयार है। परिसर में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं। लगभग 250 नेताओं के लिए बैठने की अलग व्यवस्था की गई है। मंच पर साउंड सिस्टम की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है। रजिस्ट्रेशन के लिए बाहर विशेष काउंटर स्थापित किया गया है। 

जनता के लिए भोजन की व्यवस्था
चिंटू चौकसे ने बताया कि जनता के लिए भोजन की व्यवस्था होगी। 3 बजे से 6 बजे तक यह व्यवस्था चलेगी। कार्यक्रम स्थल के पास में सिख समाज यह व्यवस्था संभालेगा। समाज के द्वारा कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए लंगर लगाया जाएगा। जितनी भी जनता आएगी सभी के लिए वहां पर भोजन रहेगा। 
विज्ञापन


6.30 बजे होगी राहुल गांधी की एंट्री
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी दोपहर 1:30 बजे हवाई अड्डे पर उतरेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2:30 बजे होटल रेडिसन पहुंचेंगे। शाम 6:00 बजे होटल से निकलकर वे शाम 6:30 बजे रीजनल पार्क स्थित सभा स्थल पर पहुंचेंगे। रात 8 बजे कार्यक्रम स्थल से उनकी रवानगी का समय तय किया गया है।

पोस्टरों पर होंगे युवाओं के लिए संदेश
मंच के मुख्य पोस्टर पर घोटालों और भविष्य के संकट से जुड़ा संदेश लिखा गया है। इसके अतिरिक्त मंच के दोनों तरफ छात्रों की समस्याओं को रेखांकित करते बैनर लगाए गए हैं। इनमें फीस वृद्धि, पढ़ाई में आ रही कठिनाइयों, स्कूलों की स्थिति और डिग्री के बाद रोजगार की कमी से जुड़े मुद्दे उठाए गए हैं।

7 प्रवेश द्वार बनाए
कार्यक्रम स्थल पर कुल 7 प्रवेश द्वार तैयार किए गए हैं। रीजनल पार्क के सामने वीआईपी के लिए 2 और वीवीआईपी के लिए 1 विशेष गेट बनाया गया है। छात्र और छात्राओं के लिए पृथक प्रवेश द्वार रखे गए हैं। मुख्य डोम में मंच के सामने दाईं तरफ छात्रों और बाईं तरफ छात्राओं के बैठने का प्रबंध किया गया है। राहुल गांधी और कलाकारों के आगमन के लिए पीछे से अलग मार्ग तय किया गया है।

कड़ी सुरक्षा का घेरा होगा
मुख्य डोम के अलावा युवाओं और अन्य आगंतुकों के लिए खुला मैदान तैयार किया गया है। सुविधा को ध्यान में रखते हुए 30 अस्थाई शौचालय बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 15 पुरुष गार्ड, 15 महिला गार्ड, 30 महिला बाउंसर, 50 पुरुष बाउंसर और 18 ट्रैफिक मार्शल तैनात किए गए हैं।

यह सामान प्रतिबंधित रहेंगे
कार्यक्रम स्थल के भीतर पानी की बोतल, कोल्ड ड्रिंक, बैग, लैपटॉप, हेलमेट, ड्रोन, इंजेक्शन, सिगरेट, लाइटर और चाकू जैसे सामान ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा कारणों से इस सूची के बैनर जगह-जगह लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें