फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में अतिक्रमण हटाने गए अमले का विरोध, केरोसिन डालकर आत्मदाह करने की कोशिश

Fri, 14 Nov 2025 01:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कुछ लोगों ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह करने की धमकी दी। निगम कर्मचारियों ने उनके शरीर पर पानी डाला। इसके अलावा एक युवती टीन शेड पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगी। रिमूवल दस्ते के साथ पुलिसकर्मी भी थे। 
विज्ञापन
विरोध करने वाली युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में अन्नपूर्णा ट्रस्ट की जमीन पर वर्षों से हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए पहुंचे नगर निगम के रिमूवल दस्ते को विरोध का सामना करना पड़ा। कब्जा करने वाले परिवारों के सदस्य आक्रोशित हो गए और अफसरों से हुज्जत करने लगे। चार परिवारों ने जमीन पर कब्जा कर रखा था। कई बार उन्हें नोटिस दिया गया था, लेकिन वे हटने के लिए राजी नहीं थे। सुबह जैसे ही अमला पहुंचा। लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।

विज्ञापन



कुछ लोगों ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह करने की धमकी दी। निगम कर्मचारियों ने उनके शरीर पर पानी डाला। इसके अलावा एक युवती टीन शेड पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगी। रिमूवल दस्ते के साथ पुलिसकर्मी भी थे। उन्होंने विरोध कर रहे युवकों को हिरासत में लिया। टांगा टोली कर उन्हें पुलिस वाहन तक लाया गया। इसके बाद मकान तोड़े गए।

 

अन्नपूर्णा ट्रस्ट की जमीन पर कब्जे को लेकर प्रशासन को शिकायत की गई थी। प्रशासन ने जांच के बाद पाया था कि जमीन पर कब्जा है। मकान बनाकर रह रहे लोगों का कहना था कि वे कई वर्षों से उस जमीन पर है। ट्रस्ट को जमीन आवंटित की गई थी। तब उन्हें भी दूसरी जगह बसाया जाना चाहिए था।  यहां से हटाया तो हम बेघर हो जाएंगे। 

 

पोल पर चढ़ गया युवक

एक युवक मकान तोड़े जाने का विरोध करते हुए बिजली के पोल पर चढ़ गया और कहने लगा कि यदि मकान तोड़े तो वह बिजली के तारों को छूकर जान दे देगा। पुलिसकर्मी उसे समझाते रहे। मकान तोड़े जाने के पहले ही नगर निगम ने इलाके की बिजली सप्लाई बंद करा दी थी। समझाए जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने युवक को नीचे उतारा। इसके बाद मकान तोड़ने का काम शुरू किया। अफसरों ने ट्रस्ट के लोगों से कहा कि वे तत्काल मुक्त जमीन का कब्जा ले और उसे सुरक्षित रखे, ताकि भविष्य में फिर कब्जा न हो पाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें