इंदौर में अब अगले तीन दिन उत्सवी माहौल रहेगा। 31 मई को देवी अहिल्या की 300 वीं जयंती इंदौर में गौरव दिवस के रुप में मनाई जाएगी। बुधवार से शहर में अलग-अलग आयोजन होंगे।
तीन साल पहले जब गौरव दिवस मनाए जाने का फैसला हुआ था तो जनप्रतिनिधियों की बैठक में तय हुआ था कि देवी अहिल्या की जयंती को गौरव दिवस के रुप में मनाया जाए। तब नेहरु स्टेडियम में एक बड़ा आयोजन नगर निगम ने किया था। इस बार गौरव दिवस पर गायक जुबिन नौटियाल का एक शो भी इंदौर में होने जा रहा है। इसके अलावा अहिल्या बाई के जीवन पर एक नाटिका का मंचन भी इंदौर में होगा।
भोपाल में बड़ा सम्मेलन देवी अहिल्या की जयंती पर होने जा रहा है।जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो रहे है। प्रधानमंत्री उनकी जयंती पर 300 रुपये का एक विशेष सिक्का भी जारी कर रहा है।इंदौर में उल्लेखनीय काम करने वालों को नगर निगम की तरफ से इंदौर गौरव सम्मान भी दिया जाएगा।
मेट्रो का संचालन होगा शुरू
देवी अहिल्या की जयंती पर इंदौर में मेट्रो ट्रेन का संचालन भी होगा। इसकी तैयारियां भी हो चुकी है। गांधी नगर डिपो पर 31 मई को बड़ा आयोजन होंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत करेंगे। कुछ दिनों तक शहरवासियों को मेट्रो में मुफ्त सफर करने को मिलेगा।