देेश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूू दो दिवसीय दौरे पर इंदौर आई। वे देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह मेें शामिल होंगी और उज्जैन में महाकाल केे दर्शन करने भी जाएंगी। राष्ट्रपति बुधवार शाम पांच बजे जयपुर से इंदौर पहुंची। उनके आने के पहले एयरपोर्ट कुछ समय के लिए नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया था।
ऑनलाइन पेमेंट भी किया।राष्ट्रपति ने गोंडा भित्ति चित्र और झाबुआ की गुडि़यां बनाने वाले कलाकारों से भी मुलाकात की। इसके बाद वे वे रेसीडेंसी कोठी पर पहुंची और विश्राम किया।
राष्ट्रपति मुर्मू की विमानतल पर मुख्यमंत्री मोहन यादव व राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने आगवानी की। उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए गए। उन्होंने विमानतल पर अन्य कुछ लोगों से मुुलाकात की। रेसीडेंसी कोठी पर शाम साढ़े छह बजे प्रबुद्धजनों से मुलाकात की।
गुरुवार को महाकाल दर्शन करने भी जाएंगी राष्ट्रपति
गुुरुवार 19 सितंबर को सुबह 9 बजे वे रेसिडेंसी से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी।हेलीकॉप्टर से उड़ान भरकर वे दस बजे उज्जैन पहुंचेंगी और महाकाल के दर्शन करने जाएंगी।
इसे बाद वे सुबह 11:30 बजे फिर इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगी और रेसीडेंसी कोठी पहुंचकर दोपहर तीन बजे तक विश्राम करेंगी। दोपहर 3.10 बजे देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शाम 6.20 तक वे समारोह में रहेंगी और इसके बाद पौनेे सात बजे झारखंड केे लिए रवाना होगी।