फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: दुबई-इजराइल प्लेन क्रेश साजिश को टालने वाले स्मित के लिए खजराना मंदिर में प्रार्थना

Fri, 02 Oct 2026 08:00 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 दुबई-इजराइल फ्लाइट को क्रैश करने की साजिश को नाकाम करने के दौरान घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खजराना गणेश मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। 
विज्ञापन
कैप्टन स्मित के लिए खजराना मंदिर में प्रार्थना - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के खजराना मंदिर में कैप्टन स्मित मछार की सलामती के लिए प्रार्थना की गई। स्मित दुबई-इजराइल फ्लाइट को क्रैश करने की साजिश को नाकाम करते समय घायल हुए हैं और दुबई के अस्पताल में भर्ती हैं।

इंदौर में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भारतीय जांबाज कैप्टन स्मित मछार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए खजराना गणेश से प्रार्थना की। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक महेंद्र हार्डिया के साथ कार्यकर्ता कैप्टन स्मित मछार का फोटो लेकर खजराना गणेश मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान श्री गणेश के पास जांबाज कैप्टन स्मित मछार का फोटो रखकर पूजा-अर्चना की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए विशेष प्रार्थना की।

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि भारतीय पायलट मानवता के नायक बनकर उभरे हैं। उन्होंने न सिर्फ आतंकी घटना को होने से रोका, बल्कि अपनी जान की परवाह न करते हुए सैकड़ों यात्रियों की जान की सुरक्षा की है। संकट की घड़ी में अपने जीवन की चिंता न कर यात्रियों की जिंदगी की रक्षा करके उन्होंने सच्ची मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल कायम की है।

विज्ञापन



उनकी बहादुरी पर देश को भी गर्व है। उन्होंने अपने साहस, धैर्य और सूझबूझ से एक बड़ी घटना को होने से बचाया है। उनकी बहादुरी को नमन करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु होने की कामना को लेकर भगवान खजराना गणेश जी से विशेष प्रार्थना की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें