फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: विधायक पुत्र की दादागिरी पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने कहा-पुजारी को न्याय दिलाएंगे

Sun, 13 Apr 2025 08:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के खजराना मंदिर में भी वह प्रतिबंध होने के बावजूद गर्भगृह में प्रवेश करता है। यह कृत्य बताता है कि सत्ता के मद में भाजपा नेता और उनके परिवार के लोग किस तरह मनमानी कर रहे है। उन्हें नियमों और धार्मिक मान्यता का भी ध्यान नहीं रहता है।
विज्ञापन
विधायक पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास टेकरी के माता मंदिर में भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष की दादागिरी को लेकर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया है और भाजपा विधायक को घेरा है। कांग्रेस का कहना है कि इस लड़ाई में कांग्रेस पुजारी के साथ है। हम पुजारी को न्याय दिलाएंगे। कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने कहा कि सनातन धर्म खतरे में क्यों है। यह विधायक पुत्र के बेटे के कृत्य से पता चल गया।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें:मजाक में युवक के शरीर में दोस्तों ने कंप्रेशर से भरी हवा, नसें फटने से हो गई मौत

कांग्रेस के देवास प्रवक्ता अमित चौरसिया ने कहा कि प्रदेशभर के लोगों में देवास मंदिर के प्रति आस्था है। भाजपा विधायक गोलू शुक्ला खुद ब्राम्हण परिवार से आते है और उनके बेटे ने ब्राम्हण पुजारी के साथ ही मारपीट की। उन्हे धर्म का पता होना चाहिए था कि मंदिर के पट बंद होने के बाद फिर नहीं खोले जाते, लेकिन विधायक पुत्र अाए दिन इस तरह के विवाद करता है।

 

इंदौर के खजराना मंदिर में भी वह प्रतिबंध होने के बावजूद गर्भगृह में प्रवेश करता है। यह कृत्य बताता है कि सत्ता के मद में भाजपा नेता और उनके परिवार के लोग किस तरह मनमानी कर रहे है। उन्हें नियमों और धार्मिक मान्यता का भी ध्यान नहीं रहता है। इस मामले में प्रशासनिक अफसरों ने तो चुप्पी साथ रखी है, लेकिन कांग्रेस पुजारी व उनके परिवार के साथ है और उन्हें न्याय दिलाएगी।

 

कांग्रेस बड़े आंदोलन की तैयारी में

कांग्रेस इस मुद्दे पर बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही है। 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर कांग्रेस नेता देवास की अांबेडकर प्रतिमा पर एकत्र होंगे। वहां पुजारी परिवार को भी बुलाया गया है। इंदौर से देवास के पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा भी जाएंगे और वे पुजारी परिवार से मिलेंगे।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें