फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: वाटर रिचार्जिंग के लिए खोदे गड्ढे से फूटी पीएनजी लाइन, आग के गुबार से झुलसे युवक-युवती, दो वाहन भी जले

Tue, 23 Jun 2026 05:49 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर नगर निगम की वाटर रिचार्जिंग के लिए चल रही खुदाई के दौरान पीएनजी गैस लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे जोरदार धमाके के साथ आग भड़क उठी। आग की चपेट में आकर एक युवती गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन
वाटर रिचार्जिंग के लिए खोदे गड्ढे से फूटी पीएनजी लाइन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में नगर निगम का अमला वाटर रिचार्जिंग के लिए गड्ढा खोद रहा था। इस दौरान अवंतिका कंपनी की पीएनजी गैस की लाइन फूट गई और उसमें आग लग गई। जोरदार धमाके के साथ आग का गुबार निकला और उसकी चपेट में सड़क से गुजर रही एक युवती आ गई। उसे बचाने के लिए एक अन्य युवक पहुंचा, तो वह भी झुलस गया। इस हादसे में दो वाहन भी जले हैं। युवती को बॉम्बे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन

 

घटना मंगलवार दोपहर विजय नगर में एक शॉपिंग मॉल के पीछे हुई। नगर निगम शहरभर में सड़क किनारे वाटर रिचार्जिंग के लिए गड्ढे खोदने का काम कर रहा है। एक टीम विजय नगर क्षेत्र में भी इस काम में लगी है। सड़क किनारे मशीन से गड्ढा खोदा जा रहा था, तभी जमीन के नीचे से जा रही पीएनजी गैस लाइन फूट गई।


फूटे हिस्से से तेजी से गैस निकली और कुछ देर बाद आग लग गई। रिसाव बंद नहीं होने के कारण देर तक आग का गुबार निकलता रहा। मौके पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। गैस कंपनी ने जब लाइन ब्लॉक की, तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन

 

हादसे के समय सड़क से दोपहिया वाहन से गुजर रही एक युवती आग में गंभीर रूप से झुलस गई। युवती का वाहन भी आग में जल गया। इसके अलावा एक युवक भी झुलसा है, जो टीम मशीन से खुदाई कर रही थी। उनमें से भी एक कर्मचारी घायल हुआ है। हादसे के बाद मशीन को मौके पर छोड़कर ड्राइवर भाग गया।

पहले धमाका, फिर उठा आग का गुबार

लोगों ने बताया कि पीएनजी लाइन फूटते ही पहले जोर का धमाका हुआ और आग का गुबार निकलने लगा। वहां से गुजर रही युवती राजकुमारी झाला आग की लपटों में झुलस गई। उसे आग की लपटों से निकालकर लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। आग लगने के कारण ट्रैफिक जाम हो गया और भीड़ लग गई। अवंतिका गैस कंपनी का कहना है कि इसके लिए उनसे कोई अनुमति नहीं ली गई थी। मौके पर बोरिंग का सामान मिला है। लाइन फटने के कारण क्षेत्र के पांच सौ कनेक्शन प्रभावित हुए। टीम ने लाइन के पाइप बदलने का काम शुरू कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें