फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: बसों से यात्रियों ने फेंका कचरा, भरना पड़ा बस संचालकों को जुर्माना, बसों में भी रहेंगे डस्टबीन

Tue, 05 Nov 2024 10:36 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सालभर से इंदौर की सफाई व्यवस्था मेें ढिलाई नजर आ रही थी और लोग भी सड़क पर कचरा फेंक देते थे, लेकिन सर्वे की टीम इस माह आ सकती है। शहर की सड़कों पर फल और सब्जी बेचने वालों के चालान भी काटे जा रहे है।
विज्ञापन
बस का चालान काटा गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में स्वच्छता मिशन सर्वे शुरू होने वाला है। इसे लेकर अब नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। शहरवासियों में जागरुकता बढ़ाने के लिए अलग-अलग गतिविधियां की जा रही है, जबकि जो कचरा सड़कों पर फैला रहे है, उनके चालान भी काटे जा रहे है।

 

इसी कड़ी में सोमवार को इंदौर के विजय नगर, रेडिसन चौराहा, स्टार चौराहा पर खड़ी रहने वाली बसों के पांच-पांच हजार रुपये के चालान बनाए गए। बसों में सवार यात्री खिड़की से बाहर कचरा फेंक रहे थे। इसके बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंंची और चालान काटे। बस संचालकों को मौके पर बुलाया गया और कहा गया कि बसों में गिले अौर सूखे कचरे के लिए डस्टबीन रखे जाए।

 

सब्जी बेचने वाले भी रख रहे डस्टबीन

सालभर से इंदौर की सफाई व्यवस्था मेें ढिलाई नजर आ रही थी और लोग भी सड़क पर कचरा फेंक देते थे, लेकिन सर्वे की टीम इस माह आ सकती है। शहर की सड़कों पर फल और सब्जी बेचने वालों के चालान भी काटे जा रहे है।

विज्ञापन

मंगलवार को टीम मालवा मिल, पाटनीपुरा, परदेशीपुरा, भमोरी सहित अन्य इलाकों में चालान काटने पहुंची थी। ठेलेवालों को कहा गया कि वे ठेले के आसपास डस्टबीन रखे और ग्राहकों को कचरा सड़क पर न फेंकने दे। सुबह लगने वाली सब्जीमंडियों में भी नगर निगम कर्मचारी जा रहे है और सब्जी विक्रेता को कचरा नहीं फैलाने की चेतावनी दे रहे है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें