फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर : यात्री परिवहन समिट इंदौर में आज, परिवहन के क्षेत्र में निवेश को मिलेगा बढ़ावा

Fri, 11 Sep 2026 10:01 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में रविवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय यात्री परिवहन विज़न समिट में मध्यप्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देने पर मंथन होगा। मुख्यमंत्री मोहन की मौजूदगी में होने वाले इस समिट में  पीपीपी मॉडल पर बस संचालन  की रूपरेखा पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
यात्री परिवहन समिट इंदौर में - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में शुक्रवार को दो दिवसीय यात्री परिवहन समिट शुरू होने जा रही है। निजी बस ऑपरेटर, नीति-निर्माता, विशेषज्ञ और उद्योग जगत की हस्तियाँ इसमें शामिल होंगी। मध्यप्रदेश की परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इसका आयोजन सरकार ने किया है। शत-प्रतिशत पीपीपी मॉडल के अंतर्गत बसों के संचालन और अत्याधुनिक मोबिलिटी इकोसिस्टम के निर्माण की रूपरेखा तय होगी।

विज्ञापन

 

मध्यप्रदेश में यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार और उद्योग जगत को एक साझा मंच पर लाने के लिए यात्री परिवहन विज़न समिट-2026 का आयोजन किया जा रहा है। समिट में मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समिट मुख्य रूप से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना पर केंद्रित होगी।
 

दो दिन तक चलने वाली इस समिट में निजी बस ऑपरेटर, नीति-निर्माता, परिवहन प्राधिकरण, बस निर्माता, टेक्नोलॉजी कंपनियाँ, निवेशक और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के प्रतिनिधि मंथन करेंगे। इंदौर में आयोजित इस दो दिवसीय यात्री परिवहन विज़न समिट-2026 का आयोजन मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

समिट का उद्देश्य नागरिक-केंद्रित यात्री परिवहन इकोसिस्टम के निर्माण पर चर्चा और साझेदारी को बढ़ावा देना है। समिट में प्रदेश में यात्री परिवहन को आधुनिक, सुलभ और व्यापक बनाने के साथ निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
 

समिट के केंद्र में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना रहेगी। यह यात्री परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने वाली मध्यप्रदेश सरकार की पहल है। इसमें बस निर्माण, इलेक्ट्रिक एवं हाइड्रोजन मोबिलिटी, डिजिटल टिकटिंग, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई, स्मार्ट बस स्टॉप, पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम, मोबिलिटी-एज-ए-सर्विस और परिवहन वित्त जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें