फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: पलाश- स्मृति मंधाना का रिसेप्शन इंदौर में नहीं होगा, सांगली पहुंचे रिश्तेदार

Sat, 22 Nov 2025 03:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सांगली मंधाना परिवार का पैतृक शहर है। स्मृति की इच्छा थी कि उसकी शादी सांगली से ही हो। इस कारण शादी वहां की जा रही है। इसके लिए सयाजी होटल बुक किया गया है। हल्दी की रस्म भी वहां की गई।
विज्ञापन
पलाश व स्मृति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलाश मुछाल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना रविवार को विवाह सूत्र में बंधने जा रहे है। अब स्मृति इंदौर की बहू बनेगी, लेकिन दोनों का वेडिंग रिसेप्शन इंदौर में नहीं होगा। इंदौर में रहने वाले मुछाल परिवार के रिश्तेदार और परिचित रविवार को महाराष्ट्र के सांगली के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन

सांगली मंधाना परिवार का पैतृक शहर है। स्मृति की इच्छा थी कि उसकी शादी सांगली से ही हो। इस कारण शादी वहां की जा रही है। इसके लिए सयाजी होटल बुक किया गया है। हल्दी की रस्म भी वहां की गई। जिसमें वूमेन इंडियन क्रिकेट टीम की अधिकांश खिलाड़ी मौजूद रही और उन्होंने जमकर डांस किया। कुछ महिला क्रिकेटर रविवार सुबह सांगली पहुंचेंगे।

 

पार्टी में मिले थे दोनो

पलाश और स्मृति बीते चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। पलाश और स्मृति मारवाड़ी परिवार से हैं। स्मृति की पलाश की बहन सिंगर पलक से भी दोस्ती है। ढाई साल पहले स्मृति पलक की शादी में भी मुबंई गई थी। दोनों के परिवार वाले भी शादी के लिए राजी थे, लेकिन दोनों ने एक दूसरे को समय दिया। महिला वर्ल्ड कप भारतीय टीम ने जीता। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें