इंदौर में होने वाले बड़े शो के मनोरंजन टैक्स को लेकर उठे विवाद को देखते हुए 19 अप्रैल को होने वाले अरिजीत सिंह के शो से पहले ही आयोजकों ने 30 लाख रुपये का चेक नगर निगम में जमा कर दिया है।
ये खबर भी पढ़ें:मनमाड़-इंदौर रेल लाइन प्रोजेक्ट के लिए अब शुरू होगा भूमि अधिग्रहण, 267 करोड़ मंजूर
इंदौर मेें दिलजीत दोसांझ और हनी सिंह के हो चुके शो को लेकर नगर निगम को पर्याप्त मनोरंजन कर नहीं मिला। हनी सिंह शो के बाद नगर निगम ने टैक्स वसूली के लिए तीन ट्रक उपकरण भी जब्त कर लिए थे। बाद में मामला कोर्ट तक पहुंचा था।
इंदौर में शनिवार को अरिजीत सिंह को शो होने वाला है। इस मामले में टैक्स को लेकर पूर्व में ही नगर निगम ने आयोजकों को पत्र लिखा था,लेकिन शुक्रवार सुबह तक टैक्स जमा नहीं हुआ था। नगर निगम के अमले ने दोपहर में आयोजन स्थल पर जाकर सामान जब्त करने की तैयारी कर ली थी। बताते है कि इसकी भनक आयोजकों को लग गई और उन्होंने 30 लाख रुपये के चैक नगर निगम के अफसरों को जमा कर दिए। इसकी पुष्टी नगर निगम अपर आयुक्त लता अग्रवाल ने की है।
मास्को जाने से पहले कामों की दी मेयर ने मंजूरी
इंदौर के मेयर पुष्य मित्र भार्गव मास्को में होने वाली समिट में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उससे पहले उन्होंने शुक्रवार को महापौर परिषद की बैठक आयोजित की। बैठक में चंदन नगर लिंक रोड के निर्माण की मंजूरी दी गई। इसके टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। इसके अलावा शहर की सीमा पर नगर निगम स्वागत कक्ष बनाएगा। बैठक में एक हजार करोड़ के कामों को मंजूरी दी गई।