फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: धनतेरस पर दस लाख रुपये के नए नोटों से हुआ अन्नपूर्णा मंदिर के गर्भगृह का श्रृंगार

Fri, 06 Nov 2026 05:03 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दीपावली के पर्व पर इंदौर के प्रसिद्ध मां अन्नपूर्णा मंदिर में आकर्षक सजावट की गई है। मंदिर के गर्भगृह को करीब 10 लाख रुपए के नए नोटों से सजाया गया है। रंग-बिरंगे नोटों से सजा मां का दरबार भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन
दस लाख के नए नोटों से हुआ अन्नपूर्णा मंदिर के गर्भगृह का श्रृंगार - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के प्रसिद्ध अन्नपूर्णा मंदिर को दीपावली के अवसर पर नए नोटों से सजाया गया है। यह सजावट भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हर साल की परंपरा के अनुसार इस बार भी मंदिर के गर्भगृह का करीब 10 लाख रुपए के नोटों से श्रृंगार किया गया है।

विज्ञापन


धनतेरस पर नोटों से श्रृंगार पूरा होने के बाद मां अन्नपूर्णा का दरबार शुक्रवार सुबह भक्तों के लिए खोल दिया गया। नोटों को उनके रंगों के हिसाब से सजाया गया है, जिससे गर्भगृह बेहद आकर्षक नजर आ रहा है।
 

मंदिर के स्वामी जयेन्द्रानंद गिरि ने बताया कि मंदिर में पिछले पांच दिनों से सजावट की जा रही थी। धनतेरस पर 10, 20, 100, 200 और 500 रुपए के नए नोटों से गर्भगृह का श्रृंगार किया गया। मंदिर के भक्तों ने मिलकर पूरे दरबार को सजाया। ये नोट भक्तों द्वारा ही उपलब्ध कराए जाते हैं।

विज्ञापन

 

दीपावली तक रहेगा नोटों का श्रृंगार

मंदिर में अगले तीन दिन यानी दीपावली तक नोटों का श्रृंगार रहेगा। इसके बाद ये नोट भक्तों को बरकत के स्वरूप में लौटा दिए जाएंगे। भक्त इन नोटों को संभालकर रखते हैं। करीब 60 साल पुराना अन्नपूर्णा मंदिर इंदौर की पहचान है। तीन साल पहले 20 करोड़ रुपए की लागत से मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें